Breaking News in Hindi

छतरपुर में CBI का छापा, 375 नर्सिंग कालेजों के घोटाले को लेकर कार्रवाई

छतरपुर। मध्य प्रदेश में हुए नर्सिंग कालेज घोटाले की आंच अब छतरपुर के नर्सिंग कालेजों तक आ पहुंची है। जहां मंगलवार को 15 से 20 लोगों की सीबीआई टीम छतरपुर की चौबे कालोनी स्थित स्वामी विवेकानंद कालेज पहुंची। टीम ने सीधे कालेज में प्रवेश करने के बाद बाहर से गेट लगवा दिए। किसी को अंदर आने की अनुमति नहीं थी और न ही अंदर से बाहर जाने की अनुमति दी गई। टीम ने दस्तावेजों की जांच पड़ताल की और कालेज पदाधिकारियों से पूछताछ की।

आपको बता दें कि नर्सिंग कालेजों में फर्जी प्रवेश, छात्रों की संख्या, स्टाफ की मौजूदगी सहित अन्य दस्तावेजों को लेकर सीबीआई टीम जांच कर रही है। सीबीआई की टीम आने की भनक लगते ही शहर के नर्सिंग कालेज संचालकों के बीच हड़कंप सा मच गया है। अन्य नर्सिंग कालेज सीबीआई टीम के निशाने पर हो सकते हैं।

375 नर्सिंग कालेजों का घोटाला आया था सामने

करीब तीन साल पहले मध्य प्रदेश में नर्सिंग कालेजों का घोटाला सामने आया था। मामला हाईकोर्ट पहुंच गया था। हाइकोर्ट ने मामला सीबीआई को सौंप दिया था। करीब 375 नर्सिंग कालेज जांच के दायरे में आ गए थे। अब सीबीआइ की इस तरह की छापामार कार्रवाई सामने आई है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले...