Breaking News in Hindi

जबलपुर के मझौली में दीवार धंसने से दंपती की दबकर मौत, सीएम ने की चार-चार लाख आर्थिक मदद देने की घोषणा

जबलपुर। जबलपुर की मझौली में एक मकान की दीवार गिर गई। हादसे में पति-पत्‍नी की मौत हो गई। घटना में मृत दंपती के परिजनों को जिला प्रशासन ने राज्य शासन के निर्देशानुसार चार-चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है। विधायक अजय विश्नोई ने मझौली पहुंचकर मृतकों के परिजनों से भेंट कर शोक संवेदना की और उन्हें ढांढ़स बंधाया।

सूचना मिलते ही प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे

सूचना मिलते ही प्रशासनिक अधिकारी घटना स्थल पहुंच चुके थे। तहसीलदार मझौली आदित्य जंघेला के मुताबिक दीवार गिरने की घटना में मृत दंपती के परिजनों को चार-चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत करने के साथ ही दीवार की मरम्मत के लिये भी सहायता राशि उपलब्ध कराई जा गई है। उन्होंने घटना के बारे में बताया कि बीती रात अशोक दाहिया और विमला दाहिया अपने घर के कच्चे हिस्से में सो रहे थे। बारिश की वजह से दीवार गिर जाने के कारण दबकर दोनों की मृत्यु हो गई ।

आवाज सुनकर बाकी घर के लोग दौड़े

दीवार गिरने की आवाज सुनकर बाकी घर के लोग एवं आसपास के लोगों ने देखा कि पूरा मकान गिर गया था उसमें सो रहे अशोक दहिया एवं पत्नी विमल दाहि‍या इसकी चपेट में आ गए थे, इस समय उनकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस के द्वारा लाश को बाहर निकलवाकर पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम किया गया।

और भी कच्चे मकान हैं जो जर्जर हालत में हैं

शव को उनके परिवार को सौंप दिया गया, जिनका अंतिम संस्कार मझौली मुक्तिधाम में किया गया। मझौली में ऐसे और भी कच्चे मकान हैं जो जर्जर हालत में हैं जैसे इस घटना की खबर चारों ओर फैल आज सुबह से नगर परिषद हरकत आई और ऐसे सभी मकानों का सर्व शुरू कर दिया गया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन