Breaking News in Hindi

जबलपुर पहुंचे बुजुर्ग दंपति ने पहले नाश्ता किया फिर एक साथ मौत को लगाया गले ,जानिए पूरा मामला…

जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में मंगलवार को खितौला रेलवे स्टेशन के पास पति-पत्नी ने ट्रेन के सामने आकर आत्महत्या कर ली है, दोनों जबलपुर के रहने वाले थे और पुश्तैनी गांव खितौला आए हुए थे इसके बाद दोनों घर नहीं गए और नाश्ता करने के बाद पैदल रेलवे फाटक से होते हुए चंपू की तलैया पहुंच गए। यहां से गुजरने वाली ट्रेन के सामने आकर दोनों ने आत्महत्या कर ली, घटना की जानकारी ट्रैक पर काम कर रहे गैंगमैन ने स्टेशन मास्टर को दी। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज कर जांच शुरू कर दी।

 प्राप्त जानकारी के अनुसार किशनलाल अपनी पत्नी दुर्गा के साथ जबलपुर में रहते थे, मंगलवार को पति-पत्नी ट्रेन में बैठकर खितोला आए थे और यहां दोनों ने नाश्ता किया और फिर पैदल खितौला रेलवे स्टेशन से अंडर ब्रिज की तरफ चले गए और चंपू की तलैया पहुंचकर मालगाड़ी के सामने आकर आत्महत्या कर ली।

किशन का वार्ड नंबर 16 में पुश्तैनी मकान बना हुआ है, यहां पर उसके दो भाई रहते हैं किशन ने खितौला आकर आत्महत्या क्यों की है इस मामले की पुलिस जांच कर रही है खितौला पुलिस का कहना है कि अभी परिवार वालों से पूछताछ की जा रही है कोई भी सुसाइड नोट नहीं मिला है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन