Breaking News in Hindi

जोधपुर से 11 बैलगाड़ियों में आ रहा 251 कलश गाय का घी, देश के हर कोने से उमड़ रही श्रद्धा

इंदौर। रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर देशभर में उत्साह का माहौल है और 22 जनवरी को होने वाले प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के लिए देश के कोने-कोने से आस्था उमड़ रही है। अभी हाल ही में खबर आई थी कि प्रभु श्री राम के ननिहाल छत्तीसगढ़ से 300 टन सुगंधित चावल भेजे जा रहे हैं। भंडारण का काम संभाल रहे दिवाकर का कहना है कि देश के अलग-अलग हिस्सों से विभिन्न खाद्य सामग्री भेजी जा रही है। उन्होंने बताया कि जोधपुर के 11 बैलगाड़ियां रवाना हुई थी, जिसमें 251 कलश भरकर गाय का घी अयोध्या भेजा गया है। यज्ञ में गौघृत का इस्तेमाल किया जाएगा।

भावुक हो गए चंपत राय

जोधपुर से कलशों में भरकर जब गोघृत अयोध्या पहुंचा तो श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय भावुक हो उठे थे। उन्होंने इस दौरान जोधपुर के कारसेवकों के बलिदान को याद किया। इस दौरान उनका गला रुंध गया।

कन्नौज से आलू तो सहारनपुर से भेज रहे दाल

उत्तर प्रदेश का कन्नौज जिला आलू उत्पादन के लिए विख्यात है। यहां का आलू देशभर में भेजा जाता है। राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के भंडारे के लिए कन्नौज से भी भारी तादाद में आलू अयोध्या भेजा जा रहा है। वहीं सहारनपुर से कई क्विंटल दाल अयोध्या भेजी जा रही है।

खाद्यान्न सामग्री का नहीं कर रहे नाप तौल

प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के लिए देशभर से जो भी खाद्यान्न सामग्री आ रही है। उसका माप तौल नहीं किया जा रहा है, क्योंकि इससे दान का महत्व कम हो जाता है। दिवाकर कहते हैं कि गोघृत, सुवासित चावल के अलावा भी कई साग्रमी आ रही है। रामसेवकपुरम में भंडारण की व्यवस्था देखते ही बनती है। मधुर सीताफल और गुड़ तो अयोध्या का ही है। असम से सुगंधित चाय आई है। इसके अलावा दालचीनी, अदरक आदि अन्य मसाले भी ट्रक भर कर आ रहे हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन