Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
PM मोदी का 76वां जन्मदिन आज, बोले आशीर्वाद सेवा का संकल्प मजबूत करता है BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास

‘टीम इंडिया ने उन्हें इतना मारा…’ हार के बाद पाकिस्तानी दिग्गज ने ही खोली अपने गेंदबाजों की पोल

क्रिकेट मैदान पर लगातार शर्मसार होने के सिलसिले को तोड़ने में पाकिस्तानी टीम फिलहाल नाकाम ही हो रही है. पिछले साल एशिया कप में हार, फिर वनडे वर्ल्ड कप में दुर्दशा, ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज में सूपड़ा साफ और फिर इस साल टी20 वर्ल्ड कप में शर्मसार होने के बाद पाकिस्तानी टीम के इतिहास में एक और शर्मनाक दिन जुड़ गया. बांग्लादेश के हाथों उसे पहली बार टेस्ट क्रिकेट में हार का सामना करना पड़ा, वो भी अपने घर में और 10 विकेट से. शान मसूद की कप्तानी वाली इस टीम के खराब प्रदर्शन पर पूरे पाकिस्तान में गुस्सा है और कई तरह की बातें खिलाड़ियों को सुननी पड़ रही हैं. अब पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष रमीज राजा ने तो टीम के तेज गेंदबाजों की पोल खोल दी और इसके पीछे टीम इंडिया की मार को वजह बताया है.

रावलपिंडी टेस्ट में पाकिस्तानी टीम चार तेज गेंदबाजों के साथ उतरी थी, जिस फैसले पर मैच से पहले ही सवाल उठने लगे थे. पाकिस्तानी टीम में गेंदबाजी की कमान शाहीन शाह अफरीदी और नसीम शाह संभाल रहे थे, जिनका साथ देने के लिए खुर्रम शहजाद और मोहम्मद अली भी थे लेकिन ये चारों ही गेंदबाज कोई खास असर नहीं डाल सके. न सिर्फ उनकी गेंदबाजी बेधार लग रही थी, बल्कि तेज रफ्तार भी उसमें नजर नहीं आ रही थी. खास तौर पर बाएं हाथ के स्टार पेसर शाहीन की स्पीड और स्किल सवालों के घेरे में आए. बांग्लादेशी बल्लेबाजों ने बिना किसी परेशानी के उनका सामना किया और पहली पारी में 565 रन जड़ दिए थे.

टीम इंडिया की पिटाई से टूटा कॉन्फिडेंस

वसीम अकरम, वकार यूनुस, इमरान खान और शोएब अख्तर जैसे तूफानी और घातक तेज गेंदबाजों के लिए मशहूर पाकिस्तान के मौजूदा पेस डिपार्टमेंट का ऐसा प्रदर्शन सवाल खड़े करने वाला रहा और पाकिस्तानी फैंस इससे काफी नाखुश दिखे. हर कोई इसकी अलग-अलग वजह बता रहा है और ऐसी ही एक वजह टीम के पूर्व कप्तान और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष रमीज राजा ने बताई. रमीज ने कहा कि पाकिस्तानी तेज गेंदबाजों की वो प्रतिष्ठा भी खत्म हो चुकी है, जिसके आधार पर उन्हें टीम में चुना गया था.

उन्होंने पाकिस्तानी गेंदबाजों में आत्मविश्वास की कमी को बड़ी वजह बताया और कहा कि इसकी शुरुआत पिछले साल एशिया कप के दौरान हुई थी, जब टीम इंडिया के बल्लेबाजों ने तेज गेंदबाजों के अनुकूल परिस्थिति में भी उनके फास्ट बॉलर्स को जमकर मार लगाई. रमीज ने बताया कि इसके बाद ही पूरी दुनिया के बल्लेबाजों को ये रहस्य पता चल गया कि पाकिस्तानी तेज गेंदबाजों पर अटैक कर ही उनसे निपटा जा सकता है.

एशिया कप में हुई थी जमकर धुनाई

एशिया कप के जिस मैच की बात रमीज राजा कर रहे हैं, वो पिछले साल श्रीलंका के कोलंबों में खेला गया था. तब भारतीय टीम ने पाकिस्तानी गेंदबाजों की जमकर धुनाई करते हुए 356 रन कूटे थे. उस मैच में विराट कोहली और केएल राहुल ने ताबड़तोड़ शतक जमाए थे, जबकि रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने भी तेज अर्धशतक जमाए थे. पाकिस्तान वो मैच 228 रन के बड़े अंतर से हारी थी.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.