Breaking News in Hindi

दतिया के दुरसड़ा थाने के प्रधान आरक्षक को लोकायुक्त टीम ने 20 हजार रुपए की रिश्वत लेते पकड़ा

लोकायुक्त ग्वालियर की टीम ने दुरसड़ा थाने में पदस्थ एक प्रधान आरक्षक को एक मामले में 20 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गुरुवार को पकड़ा है। प्रधान आरक्षक ने धारा न बढ़ाने के लिए रिश्वत मांगी थी।

जानकारी के अनुसार ग्राम सुजेड निवासी पूरन पटवा पर जमीन के संबंध में धोखाधड़ी का मामला दर्ज था। इस मामले में मारपीट नहीं करने और धारा नहीं बढ़ाने के लिए प्रधान आरक्षक हरेंद्र पलिया ने 40 हजार रुपये की रिश्वत संबंधित से मांगी थी। गुरुवार को जब हरेंद्र पलिया रिश्वत के 20 हजार रुपये ले रहा था तभी ग्वालियर लोकायुक्त पुलिस ने रंगे हाथों पकड़ लिया। लोकायुक्त टीम ने रुपए लेने के बाद जब उनके हाथ धुलवाए तो हाथ लाल हो गए। लोकायुक्त की टीम कार्रवाई कर रही है। साथ ही इस कार्रवाई से पूरे थाने में हड़कंप मच गया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन