Breaking News in Hindi

धोनी के बॉलिंग कैप्टन को जेम्स एंडरसन ने बनाया था गुरु, दिग्गज गेंदबाज का बड़ा खुलासा

जेम्स एंडरनस की स्विंग के आगे दुनिया के बड़े-बड़े बल्लेबाज पानी भरते हैं. उनकी आउट स्विंग खासतौर पर बल्लेबाजों के लिए आफत का दूसरा नाम है. विराट कोहली जैसे बल्लेबाज एंडरसन के आगे सरेंडर कर चुके हैं. ये खिलाड़ी 41 साल का हो गया है लेकिन इसके बावजूद वो आज भी अपनी रफ्तार और गेंद की धार से सफलता के झंडे गाड़ रहे हैं. भारत दौरे पर भी उनकी गेंदबाजी काबिलेतारीफ रही है. चाहे उनकी टीम ये सीरीज हार गई हो लेकिन भारतीय पिचों पर एंडरसन ने बेहतरीन गेंदबाजी की है. खासतौर पर एंडरसन ने अपनी रिवर्स स्विंग से टीम इंडिया को परेशान किया है. वैसे दिलचस्प बात ये है कि एंडरसन ने रिवर्स स्विंग भारतीय गेंदबाज से ही सीखी है. ये गेंदबाज कोई और नहीं बल्कि जहीर खान हैं.

जहीर हैं एंडरसन के गुरु

एंडरसन ने जियो सिनेमा के साथ खासत बातचीत में कहा कि उन्होंने जहीर खान को खेलते हुए काफी देखा और उनसे सीखने की कोशिश की. एंडरसन ने बताया कि जिस तरह से जहीर रिवर्स स्विंग का इस्तेमाल करते थे और जिस तरह से वो गेंद को छिपाते थे ये सब उन्होंने जहीर से सीखने की कोशिश की. जहीर खान कमाल के गेंदबाज रहे और धोनी ने तो उन्हें गेंदबाजी यूनिट का कैप्टन तक बनाया हुआ था. मतलब गेंदबाज को किस लाइन और लेंग्थ पर गेंदबाजी करनी है ये जहीर ही बताते थे.

बुमराह के मुरीद हैं एंडरसन

जेम्स एंडरसन मौजूदा दौर के भारतीय तेज गेंदबाजों से भी काफी ज्यादा प्रभावित हैं. उन्होंने बुमराह की काफी तारीफ की. एंडरसन ने कहा कि बुमराह के पास रिवर्स स्विंग है. उनके पास अच्छी पेस और सटीक लाइन-लेंग्थ है, वो कमाल की यॉर्कर फेंक सकते हैं. ये कोई संयोग नहीं है कि बुमराह दुनिया के नंबर 1 बॉलर हैं. एंडरसन ने कहा कि बुमराह के प्रदर्शन से वो कतई हैरान नहीं हैं. एंडरसन ने बुमराह के अलावा शमी और सिराज को भी बेहतरीन गेंदबाज बताया और ईशांत शर्मा को भी उन्होंने इस श्रेणी में डाला.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले...