Breaking News in Hindi

नए साल का पहला मृत्यु पंचक इस तारीख को, भूलकर भी न करें ये काम

इंदौर। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, कई कार्य ग्रह और नक्षत्रों की स्थिति के अनुसार किए जाते हैं। इस स्थिति पर शुभ व अशुभ समय का निर्धारण किया जाता है। पंचांग में हर महीने के पांच दिन अशुभ माने जाते हैं। इन 5 दिनों को पंचक कहा जाता है। पंचक काल का प्रभाव बुरा होता है। जनवरी महीने में ही मृत्यु पंचक लगेगा।

मृत्यु पंचक को बहुत खतरनाक माना जाता है। इस दौरान शुभ कार्य नहीं किया जाता है। आइए जानते हैं साल 2024 के पहले महीने में मृत्यु पंचक कब से शुरू होगा। इसका प्रभाव कितने समय तक रहेगा।

मृत्यु पंचक 2024 कब है?

साल का पहला मृत्यु पंचक 13 जनवरी को रात्रि 11.35 मिनट से शुरू होगा। इसका समापन 18 जनवरी 2024 को सुबह 03.33 मिनट पर होगा। यह साल 2024 का पहला पंचक होगा।

क्या है पंचक?

पंचक वह ग्रह स्थिति है। जिसमें चंद्रमा धनिष्ठा, शतभिषा, पूर्वा भाद्रपद, उत्तरा भाद्रपद और रेवती नक्षत्र में भ्रमण करता है। चंद्र को इन नक्षत्रों से गुजरने में 5 दिन लगते हैं। हर 27 दिन में पंचक होता है।

मृत्यु पंचक को क्यों माना जाता है अशुभ?

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, पंचक कार के दौरान किसी की मृत्यु को अशुभ माना जाता है। पंचक काल में देहांत होने पर परिवार में 5 लोगों की मृत्यु का भय रहता है। अगर मृत्यु पंचक काल में किसी का निधन हो जाता है तो उसे शव का दाह संस्कार करने के साथ कुशा की पांच मूर्तियां बनाकर अंतिम संस्कार किया जाता है। इससे पंचक के अशुभ प्रभाव कम हो जाता है।

मृत्यु पंचक में भूलकर भी ये काम न करें?

मृत्यु पंचक के दौरान शुभ कार्य करने से बचना चाहिए। इन पांच दिनों में जोखिम भरा काम न करें। इसके प्रभाव से विवाद और दुर्घटना का खतरा रहता है।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन