Breaking News in Hindi

नर्मदापुरम जिला अस्पताल में महिला की मौत के बाद हंगामा ,परिजनों ने वार्ड बॉय पर लगाए गंभीर आरोप…

मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम जिले में जिला अस्पताल में बुधवार को महिला की मौत के बाद जमकर हंगामा हुआ। आपको बता दें कि हंगामा की सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी। महिला के परिजनों ने वार्ड बॉय पर कुछ रुपए लेकर बाहर से इंजेक्शन लाकर गर्दन पर लगाने का आरोप लगाया है। महिला की मौत इमरजेंसी रूम में उपचार के दौरान हुई थी जिसके बाद परिजनों ने जमकर हंगामा किया महिला का नाम शकुन बाई यादव है और वह गुजरवाड़ा की रहने वाली थी। महिला के परिजनों का कहना है कि शकुन बाई आम तोड़ने के लिए पेड़ पर चढ़ी थी और अचानक पेड़ से गिरकर घायल हो गई थी।

उनको पहले माखन नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। यहां से प्राथमिक उपचार के बाद नर्मदापुरम रेफर किया गया था। महिला के परिजन उसे नर्मदापुरम जिला अस्पताल लेकर पहुंचे थे परिजनों का आरोप है की वार्ड बॉय ने ड्रेसिंग करने और इंजेक्शन बाजार से लाने के लिए 200 रुपए लिए थे और इंजेक्शन लाकर गर्दन पर महिला के लगा दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।

मौके से वार्ड बॉय भाग गया कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई थी और परिजनों को समझाने का प्रयास किया और उनका गुस्सा शांत कराया वहीं इस मामले पर कोतवाली थाना पुलिस का कहना है कि महिला पेड़ से गिरकर घायल हो गई थी। परिजनों का आरोप है वार्ड बॉय ने गर्दन में कोई इंजेक्शन लगाया है। जिसके बाद उसकी मौत हुई है पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। मामला दर्ज कर लिया गया है मामले की जांच की जा रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले...