Breaking News in Hindi

नवा रायपुर मे स्टंटबाजी करने वालों पर कार्रवाई, 6 बाइक राइडर गिरफ्तार, पुलिस ने दर्ज की FIR

रायपुर।  छत्तीसगढ़ के नवा रायपुर मे स्टंटबाजी करने वाले छह बाइक राइडर पर एफआइआर दर्ज की गई है। थाना मंदिर हसौद और राखी पुलिस टीम की संयुक्त कार्रवाई की है। तीन सितंबर को थाना मंदिर हसौद एवं थाना राखी क्षेत्रांतर्गत अटल नगर नवा रायपुर में कुछ व्यक्तियों द्वारा आम रोड में दोपहिया वाहनों में स्टंट किया जा रहा था। उनके एवं दूसरों के साथ दुर्घटना होने एवं मानव जीवन को संकट में डाले जाने की प्रबल संभावना उत्पन्न हो रही थी।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना मंदिर हसौद एवं राखी पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा मौके पर जाकर व्यक्तियों की पतासाजी कर चिन्हांकित करते हुए योगेंद्र मधुकर, सुजल सिंग, रोशन दत्ता, कृष्णा साहू, अख्तर अली एवं दीपक कुमार गोटे को गिरफ्तार किया गया। उनके कब्जे से स्टंट में प्रयुक्त दोपहिया वाहन जब्त कर आरोपितों के विरुद्ध अपराध कायम किया गया।

मंदिर हसौद में इनकी गिरफ्तारी :

योगेंद्र मधुकर निवासी संतोषी नगर रायपुर, सुजल सिंग निवासी माना कैंप चारगोल, रोशन दत्ता निवासी माना कैंप। थाना राखी के प्रकरण में कृष्णा साहू निवासी कुशालपुर, अख्तर अली निवासी मोतीनगर टिकरापारा, दीपक कुमार गोटे निवासी नवा रायपुर को पकड़ा गया।

नवा रायपुर की सड़कों पर स्टंटबाज सक्रिय

गौरतलब है कि शाम ढ़लते ही नवा रायपुर की सूनसान सड़कों पर स्टंटबाज सक्रिय हो जाते हैं। खास तौर पर रविवार के दिन अवकाश होने पर नवा रायपुर के कई अलग-अलग जगहों में रायपुर और उसके आसपास शहरों के युवा महंगे बाइक के साथ इकट्ठे होते हैं। वे यहां पर स्टंटबाजी करते हुए मोबाइल से वीडियो बनाकर उसे इंटरनेट मीडिया पर साझा करते है। इनके बीच रेसिंग की बाजी भी लगती है। पुलिस की नजरों से बचने के लिए स्टंटबाज अक्सर जगह बदलते रहते हैं।

स्टंटबाजी करने पर सख्ती

बता दें कि कुछ दिन पहले ही ट्रैफिक एएसपी सचिंद्र चौबे ने कहा था कि शहर में हर चौक-चौराहों में कैमरे लगे हुए हैं। स्टंट करने वाले ऐसे युवकों पर सख्त कार्रवाई की जायेगी। इसके अलावा यदि इंटरनेट मीडिया में भी इस तरह की स्टंटबाजी का वीडियो सामने आता है तो तत्काल कार्रवाई होगी। दोबारा ऐसा करने पर लाइसेंस भी जब्त किया जाएगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले...