Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
PM मोदी का 76वां जन्मदिन आज, बोले आशीर्वाद सेवा का संकल्प मजबूत करता है BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास

नाबालिग ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, स्‍वजन बोले- गांव का युवक कर था परेशान

 सिवनी। जिले के घंसौर के एक गांव में एक 15 वर्षीय नाबालिग ने पेड़ पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। इससे गांव में सनसनी फैल गई। स्वजनों ने गांव के ही एक युवक पर प्रताडि़त करने के आरोप लगाए हैं। फिलहाल पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पेड़ से नीचे उतारकर पंचनामा के शव पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा है।यहां पीएम के बाद शव स्वजनों को सौंप दिया गया।

स्वजनों ने गांव में ही रहने वाले समाज के एक युवक पर प्रताड़ित करने के आरोप लागये हैं। स्वजनों ने आरोप लगाते हुए बताया है कि युवक की प्रताड़ना से तंग आकर किशोरी ने आत्महत्या की है। स्वजनों ने पुलिस से मामले की शिकायत भी की है। फिलहाल पुलिस घटना से जुड़े हर पहलुओं की जांच में जुट गई है। एसडीओपी नम्रता सोंधिया का कहना है की एक युवती की आत्महत्या करने जानकारी मिलने के बाद मर्ग कायम कर जांच की जा रही है। जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा उसके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.