Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
PM मोदी का 76वां जन्मदिन आज, बोले आशीर्वाद सेवा का संकल्प मजबूत करता है BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास

नासा ने भारतीयों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, शेयर की हबल टेलीस्कोप द्वारा खींची तस्वीर

 देशभर में दिवाली की खासी धूम देखने को मिली। इस बीच सोमवार को सोशल मीडिया अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने भी अनोखे अंदाज में दिवाली की शुभकामनाएं भेजी हैं. नासा ने सोमवार को सोशल मीडिया पर हबल स्पेस टेलीस्कोप द्वारा खींची गई एक खगोलीय छवि के साथ दिवाली की शुभकामनाएं दीं। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी ने पृथ्वी से 30,000 प्रकाश वर्ष दूर स्थित गोलाकार क्लस्टर को “रोशनी का दिव्य उत्सव” कहा। एक गोलाकार समूह हजारों से लाखों तारों का एक स्थिर, कसकर बंधा हुआ समूह है, और सभी प्रकार की आकाशगंगाओं से जुड़ा होता है।

नासा ने खूबसूरत तस्वीर साझा की

इसके अंतरिक्ष दूरबीन हबल ने एक खूबसूरत तस्वीर साझा की है, जिसे देखकर ऐसा लग रहा है कि मानो हर भारतीय ने बड़ी संख्या में दीये जलाए हैं। नासा ने सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म एक्स पर इस तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा कि ‘उन सभी को शुभकामनाएं जो दिवाली का जश्न मना रहे हैं।’ नासा के हबल टेलिस्कोप ने यह तस्वीर पृथ्वी से 30,000 प्रकाश वर्ष दूर हमारी मिल्की वे आकाशगंगा के घने और धूल भरे केंद्र के पास से कैद किया।

वाइड फील्ड कैमरा 3 (WFC3) ने छवि को सटीकता से कैप्चर किया

इस घने और धूल भरे केंद्र को लिलर 1 कहा जाता है। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने कहा कि ‘लिलर 1’ क्लस्टर हजारों से लाखों सितारों का एक स्थिर ब्लॉक है। नासा ने कहा कि क्लस्टर में दो अरब से लेकर लगभग 12 अरब साल पुराने तारे हैं। इसमें कहा गया है, कुछ पुराने तारे लगभग ब्रह्मांड जितने ही पुराने हैं, लगभग 12 अरब वर्ष पुराने… जबकि छोटे तारे लगभग 1-2 अरब वर्ष पुराने हैं। हबल के वाइड फील्ड कैमरा 3 (WFC3) ने छवि को सटीकता से कैप्चर किया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.