Breaking News in Hindi

नेपाल के खिलाफ बदलेगी भारत की प्लेइंग 11 क्या रोहित के चहेते इस स्टार की होगी वापसी

एशिया कप 2023 में भारतीय टीम का पहला मैच बारिश की भेंट चढ़ गया। सुपर 4 में जगह बनाने के लिए मैन इन ब्लू सोमवार (4 सितंबर) को नेपाल से भिड़ेगी। टीम इंडिया पल्लेकेले के मैदान पर जीत के इरादे से उतरेगी। हालांकि, यह देखना होगा कि श्रेयस अय्यर की जगह क्या सूर्यकुमार यादव को प्लेइंग इलेवन में जगह मिलेगी या नहीं।

क्या बल्लेबाजी लाइनअप में होगा बदलाव?

पाकिस्तान के खिलाफ खेले गए मैच में भारतीय टीम का टॉप ऑर्डर बुरी तरह से फ्लॉप रहा। रोहित शर्मा, विराट कोहली और शुभमन गिल सस्ते में चलते बने। वहीं, श्रेयस अय्यर खराब शॉट खेलकर पवेलियन लौटे थे। लंबे समय से क्रिकेट से दूर श्रेयस की जगह टीम मैनेजमेंट सूर्यकुमार यादव को मौका दे सकती है।

सिराज या शार्दुल होंगे बाहर?

पाकिस्तान के खिलाफ शमी को प्लेइंग इलेवन में शामिल नहीं किया गया। मोहम्मद सिराज को तरहीज दी गई। वहीं, तीसरे फास्ट गेंदबाज के तौर पर शार्दुल ठाकुर को टीम में जगह दी गई। बारिश के कारण टीम इंडिया गेंदबाजी नहीं कर सकी। ऐसे में मोहम्मद शमी को नेपाल के खिलाफ बाहर बैठना पड़ सकता है।

India vs Nepal: भारत की संभावित प्लेइंग 11

रोहित शर्मा, शुभमन गिल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन, हार्दिक पंड्या, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, शमी, सिराज, बुमराह।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले...