Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
PM मोदी का 76वां जन्मदिन आज, बोले आशीर्वाद सेवा का संकल्प मजबूत करता है BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास

बरसाती मौसम में भी मिलेगी ग्लोइंग स्किन, इन चीजों का करें इस्तेमाल

पहली बारिश के साथ मानसून ने दस्तक दे दी है. बरसात होने से लोगों को गर्मी से कुछ राहत तो मिली है. लेकिन इस मौसम हवा में नमी होने के कारणचिपचिपाहट महसूस होने लगती है. ऐसे में हमारी स्किन पर धूल-मिट्टी भी चिपक जाता है. इसके कारण चेहरे पर एक्ने और पिंपल्स का ब्रेकआउट होने लगता है.

मानसून के मौसम में स्किन पर ऑयलीनेस भी बढ़ जाती है. इसलिए स्किन को नियमित तरीके से एक्सफोलिएट करने की जरूरत होती है. स्किन एक्सपर्ट की मानें तो हफ्ते में कम से कम एक बार तो त्वचा को एक्सफोलिएट करें. इससे डेड सेल्स साफ हो जाते हैं. ऐसे में आप एक्ने की समस्या को कम किया जा सकता है. बहरहाल, आप नेचुरल चीजों से भी स्किन को एक्सफोलिएट कर सकती हैं.

कॉफी पाउडर

स्किन के लिए कॉफी पाउडर भी काफी फायदेमंद है. ये स्किन में से डेड सेल्स को हटाने में काफी मदद करता है. अदर आप कॉफी में हल्दी मिलाकर इसका फेस पैक बनाकर लगाएं तो इससे स्किन भी ग्लोइंग बनती है. ध्यान रखें कि स्किन पर फेस पैत लगाते समय इससे तेजी से न रगड़ें और त्वचा पर धीरे-धीरे ही लगाएं.

ब्राउन शुगर

अगर आप स्किन को एक्सफोलिएट करना चाहते हैं तो ब्राउन शुगर भी काफी फायदेमंद है. बता दें कि इससे स्किन को नमी भी मिलती है. ब्राउन शुगर का फेस पैक बनाने के लिए इसमें कुछ बूंदे एसेंशियल ऑयल मिलाएं. इसके बाद आप हल्के हाथों से मसाज करें. एक मिनट के बाद अपने चेहरे को धो लें.

दही

दही भी स्किन के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है. इसे बेसन के साथ मिलाकर चेहरे पर लगाएं. आपको बता दें कि ये डेड स्किन सेल्स को निकालने में मदद करता है. इसमें आप गुलाब जल मिलाकर पेस्ट बनाकर लगाएं. करीबन 20 या 25 मिनट बाद अरना चेहरे को अच्छी तरह धो लें.

ओटमील

ओटमील भी त्वचा को हेल्दी रखने में मदद करता है. ओटमील का फेस पैक बनाने के लिए इसमें दही मिलाकर चेहरे पर लगाएं. हल्के हाथों से चेहरे को रगड़कर साफ करें. इससे डेड स्किन सेल्स आसानी से साफ हो जाते हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.