Breaking News in Hindi

पन्नू की हत्या की साजिश के अमेरिकी आरोपों पर पहली बार बोले पीएम मोदी, जांच कराने को तैयार

खालिस्तान समर्थित आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू को मारने की साजिश के तार भारत से जुड़े होने के अमेरिकी दावे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहली बार प्रतिक्रिया सामने आई है। पीएम मोदी ने कहा कि भारत की प्रतिबद्धता कानून के शासन में है और अमेरिका की ओर से साझा की गई जानकारी पर गौर किया जाएगा। जांच के लिए भारत पहले ही एक जांच समिति गठित कर चुका है।

ब्रिटेन के एक अखबार को दिए साक्षात्कार में मोदी ने कहा, भारत-अमेरिका के रिश्ते मजबूत हैं और कुछ घटनाओं को राजनयिक संबंधों से जोड़ना ठीक नहीं। मोदी ने कहा, हमारे किसी नागरिक ने कुछ भी अच्छा या बुरा किया है तो हम  इसे देखेंगे। बता दें कि अमेरिकी सरकारी अभियोजकों ने आरोप लगाया है कि निखिल गुप्ता नामक व्यक्ति पन्नू को मारने की नाकाम साजिश में भारत सरकार के एक कर्मचारी के साथ काम कर रहा था। पन्नू के पास अमेरिका और कनाडा की दोहरी नागरिकता है। दोनों देश अब ‘इनिशिएटिव ऑन क्रिटिकल एंड इमर्जिंग टेक्नोलॉजीज (आईसीईटी)’ के तहत सेमीकंडक्टर, दूरसंचार, कृत्रिम बुद्धिमत्ता और रक्षा समेत सात विशिष्ट उच्च-प्रौद्योगिकी क्षेत्रों में महत्वाकांक्षी रोडमैप पर काम कर रहे हैं।

चरमपंथी समूहों की गतिविधियों से भारत चिंतित
मोदी ने कहा, भारत विदेश स्थित कुछ चरमपंथी समूहों की गतिविधियों से चिंतित है। अभिव्यक्ति की आजादी की आड़ में ये तत्त्व हिंसा भड़काने में लगे हैं। मोदी ने कहा कि सुरक्षा व आतंकवाद विरोधी सहयोग भारत और अमेरिकी साझेदारी का प्रमुख घटक रहा है।

घटनाओं को राजनयिक संबंधों से जोड़ना उचित नहीं 
रक्षा, व्यापार, निवेश, ऊर्जा, प्रौद्योगिकी व जलवायु परिवर्तन सहित कई क्षेत्रों में हमारे संबंध बढ़ रहे हैं। दुनिया एक-दूसरे से जुड़ी हुई भी है और एक-दूसरे पर निर्भर भी। यह वास्तविकता हमें यह मानने के लिए मजबूर करती है कि सभी मामलों पर पूर्ण सहमति सहयोग के लिए पूर्व शर्त नहीं हो सकती।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप चीनी के दाम बढ़ने की मुख्य वजह क्या है ?