Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
PM मोदी का 76वां जन्मदिन आज, बोले आशीर्वाद सेवा का संकल्प मजबूत करता है BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास

बच्चों की शरारतों के कारण पेरेंट्स जल्दी हो जाती हैं हाइपर, तो खुद को इस तरह रखें शांत

आज के समय में बच्चे की परवरिश करना आसान नहीं है. इस दौरान पेरेंट्स को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है. कुछ परिस्थितियां ऐसी होती हैं जहां खुद कुछ समझ पाना मुश्किल हो जाता है. कई बच्चे तो इतने ज्यादा शरारती होते हैं की उन्हें संभालना मुश्किल हो जाता है. वो पढ़ाई पर कम और शरारतों पर ज्यादा ध्यान देते हैं.

घर में ईधर-ऊधर खिलौनें फैला कर रखते हैं, हर समय उन्हें कुछ न कुछ चाहिए होता है, किसी बात या फिर चीज को लेकर जिद करने लगती हैं. ऐसे में पेरेंट्स को स्ट्रेस होना और गुस्सा आना लाजमी हैं. लेकिन बच्चों को हमेशा डांटकर और गुस्सा कर उन्हें हर बात नहीं समझाई जा सकती हैं. उन्हें कुछ बातों को प्यार से और शांति से समझाना पड़ता है और अगर बच्चा बहुत छोटा है, तो उसके साथ बहुत शांति से उसे संभालना होता है. क्योंकि अगर पेरेंट्स ही गुस्सा करेंगे तो उन्हें देखकर बच्चे में भी ये आदत आएगी.

बच्चों की शरारतों को लेकर गुस्सा और तनाव होना रिश्ते और सेहत के लिए सही नहीं होता है. ऐसे में बच्चे को बहुत शांति से समझाना और संभालना चाहिए. लेकिन ऐसा तभी होगा जब पेरेंट्स खुद शांत रह पाएंगे. इसलिए अगर आप भी अपना गुस्सा बच्चे पर निकाल देते हैं तो आज हम आपको कुछ टिप्स बताने जा रहे हैं जो आपके गुस्से को कंट्रोल करने में मदद कर सकते हैं.

उनके नजरिए से देखें

कई बार बच्चो कोई ऐसी शरारत कर देते हैं, जिसे सहन करना पेरेंट्स के लिए मुश्किल हो जाता है या फिर बच्चे को एक ही बात बार-बार समझाने पर उनका उसे न समझ पाना, इससे भी पेरेंट्स को गुस्सा आने लगता है और वो बच्चों को डांटने लग जाते हैं. लेकिन ऐसे में पेरेंट्स को बच्चे की बात सुननी और समझनी चाहिए. उनके नजरिए से उस परिस्थिति को समझने की कोशिश करें और अगर बच्चा बहुत छोटा है तो उसे समय दें और प्यार से समझाएं.

आराम करें

कई बार आराम ना कर पाने या नींद न पूरा हो पाने की वजह से फ्रस्ट्रेशन होने लग जाती है. ऐसे में छोटी-छोटी बात पर आपको गुस्सा आने लग जाता है और आप चिड़चिड़े महसूस करते हैं. इसलिए कोशिश करें कि नींद पूरी लें, खान-पान का ध्यान रखें, थोड़ा टहलें और अपना भी ख्याल रखें.

गुस्से का परिणाम

बच्चे पर अपना गुस्सा निकालने का परिणाम एक बार जरूर सोच लेना चाहिए. क्योंकि बच्चे पेरेंट्स को ही देखकर सीखते हैं. ऐसे में पेरेंट्स जैसा व्यवहार करेंगे बच्चे भी उन्ही को देखकर सीखेंगे. ऐसे में हो सकता है कि वो आगे चलकर छोटी-छोटी बातों पर चिड़चिड़े और गुस्से वाले बन जाएं. साथ ही गुस्से में बच्चे को सजा भी नहीं देनी चाहिए. क्योंकि कई बार पेरेंट्स गुस्से में बच्चे को मार देते हैं लेकिन इससे बच्चे और ज्यादा जिद्दी औरगुस्सैलबन सकते हैं.

गुस्से को कंट्रोल

अगर आपको किसी बात को लेकर गुस्सा आ रहा है तो उसे सॉल्व करने की कोशिश करें. साथ ही आप गुस्से को कंट्रोल करने के लिए स्ट्रेस मैनेजमेंट तकनीक भी अपना सकते हैं. हो सके तो कुछ समय मेडिटेशन के लिए निकालें या फिर बच्चे को साथ बिठाकर आप दोनों म्यूजिक सुनने का आनंद लें.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.