Breaking News in Hindi

बड़ा हादसा: जहरीली गैस चढ़ने से बेहोश होकर गिरे सफाई कर्मी, मची हाहाकार

संगरूर के लहरागागा में बड़ा हादसा होने की खबर सामने आ रही है। दरअसल, सीवरेज टैंक की सफाई करने के कारण जहरीली गैस चढ़ने से 1 सफाई कर्मी की मौत जबकि 2 की हालत गंभीर बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार वार्ड नंबर 3 वाटर वर्कस के नजदीक सीवरेज की सफाई के लिए सीवरेज के मेन होल में घुसे सफाई सेवक सुखविंदर सिंह हैपी को गैस चढ़ गई, जिसके बाद उसे बचाने के लिए अन्य सफाई वर्कर सोनू सीवरेज में उतर गया और बेहोश हो गय़ा। इसके बाद एक और वाटर सप्लाई पर काम करते  प्रमोद कुमार ने उन्हें बचाने की कोशिश की तो गैस चढ़ने के कारण वह भी सीवरेज में गिर गया।

तीन मजदूरों के बेहोश होने के कारण हाहाकार मच गई। तुरंत कर्मचारियों को काफी मशक्कत के बाद बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया। जहां पहुंचते ही डॉक्टर ने सुखविंदर सिंह हैपी को मृत घोषित कर दिया जबकि विनोद कुमार और सोनू की नाजुक हालत को देखते हुए उन्हें रैफर कर दिया गया। वहीं इस घटना के बाद सफाई कर्मियों में गुस्सा और रोष पाया जा रहा है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन