Breaking News in Hindi

राजस्थान: सीकर से PM मोदी ने बाबा खाटू श्याम को किया याद, बोले- उनका आशीर्वाद है तो…

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को राजस्थान के सीकर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए बाबा खाटू श्याम को याद किया। पीएम मोदी ने कहा कि ” बाबा खाटू श्याम की यह धरती देशभर को भरोसा और उम्मीद देती है। उन्होंने खाटू श्याम जी मंदिर के विकास की चर्चा करते हुए कहा कि उनके आशीर्वाद से विकास को गति मिलेगी और हमारा गौरव और विरासत दोनों मजबूत होंगे।

साथ ही पीएम मोदी ने कहा कि अब तक यह धारणा रही है कि शहरों में ही सुविधा रहती है लेकिन अब गांव में सुविधाएं जाने लगी है चाहे वह शिक्षा का मसला हो या फिर स्वास्थ्य। उन्होंने कहा कि मेडिकल की पढ़ाई को अब मातृभाषा में शुरू कराने के प्रयास हो रहे हैं अब देश का बेटा बेटी जो डॉक्टर बनना चाहेगा उसके लिए यह सब आसान होगा।

मोटे अनाज की बढ़ रही महत्ता

पीएम मोदी ने शेखावाटी को किसानों का गढ़ बताते हुए कहा कि यहां के किसानों ने पानी की कमी के बावजूद धरती से फसल उगाकर मिट्टी से सोना निकाला है। प्रधानमंत्री ने कहा कि केन्द्र सरकार किसानों के दुख दर्द को समझते हुए बीते नौ वर्षों में किसान हित के अनेक फैसले लिए हैं और नई व्यवस्थाओं का निर्माण किया है।

उन्होंने कहा कि किसानों को जानकारी नहीं होने से कई बार उन्हें नुकसान उठाना पड़ता है लेकिन इस सरकार ने किसान समृद्धि केंद्र बनाकर इन सारी समस्याओं को दूर करने के प्रयास शुरू किए हैं, इस वर्ष के अंत तक किसान समृद्धि केंद्र और खोल दिए जाएंगे।

प्रधानमंत्री ने मोटे अनाजों की बढ़ती महत्वता का जिक्र करते हुए कहा कि इससे अब छोटे किसानों को आजीविका मजबूत होगी और उन्हें लाभ मिलेगा उन्होंने कहा भारत का विकास गांव के विकास से होकर ही आता है ऐसे में हमारी सरकार ने गांव में सुविधा बढ़ाने के भरपूर प्रयास किए हैं जो जारी रहेंगे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप चीनी के दाम बढ़ने की मुख्य वजह क्या है ? लोअर बर्थ के नीचे सामान पर किसका हक? योगी आदित्यनाथ सरकार ने 52 प्रमुख नेताओं को दी बुलेटप्रूफ जैकेट, कीमत 10 लाख रुपए....