Breaking News in Hindi

बिट क्वाइन में पैसे दोगुने करने की लालच देकर खाते से उड़ाए एक लाख 70 हजार रुपये

इंटरनेट मीडिया में बिट क्वाइन में पैसे लगाकर दोगुने करने की लालच में एक युवती के खाते से एक लाख 70 हजार रुपये उड़ा दिए। जबलपुर में आनलाइन धोखाधड़ी का यह मामला सामने आया है। जिसके बाद पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने धाेखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।

इंस्टाग्राम के माध्यम से आई थी रिक्वेस्ट

थाना गोराबजार में अनुष्का सिंह उम्र 21 वर्ष निवासी नर्मदा सिटी होम्स कजरवारा रोड बिलहरी ने लिखित शिकायत में बताया कि छह जुलाई की शाम लगभग 6 बजे उसके मोबाइल में इंस्टाग्राम के माध्यम से एक रिक्वेस्ट आयी थी। उस आइडी को अनुष्का ने उसने फालो किया तो किसी अज्ञात व्यक्ति ने उससे कहा कि बिट क्वाइन में रुपये डबल करके देता है, कई लोगों को रुपये डबल करके दिया है। उसने इंस्टाग्राम मे अपने कोटक महिन्द्रा बैंक का खाता नम्बर एवं आईएफएससी कोड तथा यूपीआईडी भी दिया। उक्त व्यक्ति के झांसे में आकर उसने अपने फोन पे के माध्यम से बताये गये खाते में अलग-अलग करके 1 लाख 70 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए किंतु उसके द्वारा ट्रांसफर किये गये रुपये डबल नहीं हुए।

स्क्रीन शाट में बढ़ी राशि दिखाकर और पैसे भेजने कहा

शिकायत में बताया गया कि जब उसे पैसे दोगुने नहीं होने पर शंका हुई तो अनुष्का ने व्यक्ति से संपर्क किया। जिसके बाद उसने अनुष्का के मोबाइल में एक स्क्रीन शाट भेजकर दिखाया और कहा कि आपके पैसे डबल हो चुके हैं लेकिन अभी 95 हजार रुपये और जमा करो तभी पैसे आपको वापस करूंगा। पीड़िता ने उसके इरादे भांप लिए और इस मामले में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने लिखित शिकायत पर अज्ञात आरोपित के विरूद्ध धारा 420 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप चीनी के दाम बढ़ने की मुख्य वजह क्या है ? लोअर बर्थ के नीचे सामान पर किसका हक? योगी आदित्यनाथ सरकार ने 52 प्रमुख नेताओं को दी बुलेटप्रूफ जैकेट, कीमत 10 लाख रुपए....