Breaking News in Hindi

बिना छत का मंदिर, टूटी मूर्तियां, बनवाने की कोशिश करने वाले को ईश्वर की कृपा नहीं… मिलती है मौत

मंदिर या देवालय जिसका नाम सुनते ही भक्तों का सिर श्रद्धा से अपने आप झुक जाता है. भक्त मंदिरो में आस्था और विश्वास लेकर जाते हैं और अपनी-अपनी मन्नतें मांगते हैं, लेकिन उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में एक ऐसा भी मंदिर, जिसकी छत डलवाने वाले को ईश्वर की कृपा नहीं बल्कि मौत मिलती है. औरैया जिले के दिबियापुर थाना के सेहुद गांव में एक प्राचीन मंदिर है. इस मंदिर का नाम धौरा नाग है. ऐसा कहा जाता है कि इस मंदिर में छत डलवाने वाले भक्त की मौत हो जाती है. इस मंदिर में घुसते ही खंडित मूर्तियां पड़ी हुई हैं. ये मूर्तियां 11 वीं सदी में मोहम्मद गजनवी के मंदिरों के तोड़-फोड़ का प्रतीक हैं. इन मूर्तियों से अंदाजा लगाया जा सकता है कि मंदिर कितना पुराना है? इस मंदिर की प्राचीनता की कहानी अपने आप में हैरान करने वाली है.

अपनी ओर खींचता है ये मंदिर

कमरे की तरह दिखने वाले इस मंदिर को जब ध्यान से देखते हैं तो ऐसा लगता है मानों मंदिर अपनी तरफ खींच रहा है. जब इस मंदिर में अंदर पहुचें तो वहां एक कोने में खण्डित पड़ी मूर्तियां तो हैरान करती ही हैं, सबसे ज्यादा हैरान करती है इस मंदिर में छत का न होना.

मंदिर में नहीं है छत

इस मंदिर में छत न होना अपने आप में हैरान करने वाला है. सबसे डरावना ये है कि इस मंदिर में छत डलवाने के बाद वो छत टिकती नहीं है, गिर जाती है. हैरान करने वाली बात ये है कि, जिस शख्स के द्वारा मंदिर की छत डलवाई जाती है, उसकी कुछ समय के बाद मौत हो जाती है. यह एक कहानी नहीं बल्कि हकीकत है.

इंजीनियर के घर में दो की मौत

कुछ समय पहले इसी गांव के एक इंजीनियर के साथ ऐसी घटना हुई है. इंजीनियर लखनऊ में नौकरी करता था. उसने इस मंदिर में छत डलवाने की कोशिश की थी, लेकिन कुछ समय बाद ही उसके घर में दो लोगों की मौत हो गई. इसके साथ ही इस मंदिर की कोई भी चीज जैसे ईंट या कोई अन्य चीज अपने साथ ले गया तो उसे कुछ समय बाद वापस लौटाना पड़ा है. धौरा नाग मंदिर में सिर्फ नागपंचमी के दजिन विशेष पूजा अर्चना की जाती है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...