Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
PM मोदी का 76वां जन्मदिन आज, बोले आशीर्वाद सेवा का संकल्प मजबूत करता है BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास

बीते 24 घंटे में कोरोना के 203 नए मामले आए सामने, 2 लोगों की मौत

भारत में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 203 मामले दर्ज किए गए जबकि इस बीमारी के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 2,034 हो गई है। सोमवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह जानकारी दी। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा सुबह आठ बजे जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में दो लोगों की इस बीमारी से मौत हुई। इनमें से एक व्यक्ति की केरल में, जबकि दूसरे की महाराष्ट्र में मृत्यु हुई। पिछले साल पांच दिसंबर तक कोरोना वायरस के दैनिक मामलों की संख्या घट कर दोहरे अंक तक आ गई थी, लेकिन वायरस के नये उपस्वरूप जेएन.1 तथा सर्दी के मौसम के कारण मामलों में बढ़ोतरी होनी शुरू हुई।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि पांच दिसंबर 2023 के बाद एक दिन में कोरोना वायरस से संक्रमण के सर्वाधिक 841 नये मामले 31 दिसंबर को दर्ज किये गये, जो मई 2021 में दर्ज सर्वाधिक मामलों का 0.2 प्रतिशत था। कोविड के उपचाराधीन मरीजों में से तकरीबन 92 प्रतिशत मरीज घर पर ही पृथकवास में हैं। सूत्रों ने कहा, ‘‘इस समय उपलब्ध आंकड़ों से पता चलता है कि ‘जेएन.1′ उपस्वरूप की वजह से न तो नये मामलों में तेजी से वृद्धि हो रही है, न अस्पताल में भर्ती होने वालों संक्रमितों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है और न ही मृत्यु दर में वृद्धि हो रही है।”

देश में कोरोना वायरस के डेल्टा स्वरूप के कारण अप्रैल-जून 2021 में महामारी की स्थिति बेहद भयावह हो गई थी और उस दौरान सात मई 2021 को देश में एक दिन में संक्रमण के 4,14,188 नये मामले सामने आए थे और 3,915 मरीजों की मौत हुई थी। देश भर में 2020 की शुरुआत से अब तक लगभग चार वर्ष में कोरोना वायरस से साढ़े चार करोड़ से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं तथा इससे 5.3 लाख से अधिक लोगों की मौत हुई है। स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार, अब तक संक्रमण से उबरने वाले लोगों की संख्या 4.4 करोड़ से अधिक हो गई है और इस संक्रमण से ठीक होने की राष्ट्रीय दर 98.81 प्रतिशत है। मंत्रालय ने बताया कि देश में कोविड-19 रोधी टीकाकरण अभियान के तहत अब तक 220.67 करोड़ से अधिक डोज़ दी जा चुकी हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.