Breaking News in Hindi

भारत में घट गई हिंदुओं की संख्या, मुसलमानों की आबादी में हुआ इतना इजाफा

भारत में हिंदुओं की आबादी में 7.82 पर्सेंट की गिरावट आई है. वहीं, मुसलमानों की संख्या बढ़ गई है. सरकारी पैनल ने 65 साल की स्टडी की है, जिसमें ये खुलासा हुआ. भारत ही नहीं, नेपाल और म्यांमार में भी हिंदुओं की संख्या घटी है. स्टडी के मुताबिक, मुस्लिम बहुल देश पाकिस्तान और बांग्लादेश में मुसलमानों की संख्या बढ़ी है. बांग्लादेश में मुसलमानों की आबादी 18 पर्सेंट बढ़ी है तो पाकिस्तान में ये आंकड़ा 10 पर्सेंट है.

स्टडी में 1950 से लेकर 2015 के बीच भारत में जनसांख्यिकी में आए बदलाव के बारे में जानकारी दी गई है. एक तरफ भारत में हिंदुओं की संख्या घट गई है तो वहीं अल्पसंख्यक मुस्लिमों, ईसाई और सिखों की संख्या में इजाफा हुआ है. 1950 और 2015 के बीच, भारत में मुस्लिम आबादी में 43.15% की वृद्धि हुई. वहीं ईसाइयों में 5.38% की वृद्धि, सिखों में 6.58% की वृद्धि और बौद्धों में मामूली इजाफा देखा गया.

क्या कहती है स्टडी?

स्टडी के मुताबिक, 1950 में हिंदुओं की आबादी 84.68% थी जो 2015 में घटकर 78.06% हो गई. म्यांमार के बाद भारत में ही सबसे ज्यादा हिंदू आबादी कम हुई है. म्यांमार में भी हिंदुओं की आबादी 10% तक घटी है. यह 167 देशों में किए गए सर्वे में सबसे ज्यादा है. भारतीय उपमहाद्वीप में मालदीव को छोड़कर सभी मुस्लिम बहुसंख्यक देशों में उनकी हिस्सेदारी बढ़ी है.

1971 में अस्तित्व में आए बांग्लादेश में मुसलमानों की आबादी में 18 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है. बहुसंख्यक धार्मिक समूह की हिस्सेदारी में इस तरह की सबसे बड़ी वृद्धि हुई है. पाकिस्तान में मुसलमानों की संख्या में 10 फीसदी की बढ़ोतरी देखी गई है.

नेपाल में तीन प्रमुख धर्मों में से बहुसंख्यक हिंदू आबादी की हिस्सेदारी में 4 प्रतिशत की गिरावट आई. बौद्ध आबादी की हिस्सेदारी में 3 प्रतिशत की गिरावट आई, जबकि मुस्लिम आबादी में 2 प्रतिशत की वृद्धि हुई.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन