Breaking News in Hindi

भारत से बेहतर है हमारे मिडिल ऑर्डर पूर्व पाकिस्तानी खिलाड़ी का बड़ा दावा

एशिया कप से पहले भारत और पाकिस्तान के बीच जुबानी जंग देखने को मिल रही है। पाक के पूर्व क्रिकेटर बासित अली ने पाकिस्तान टीम का मध्यक्रम भारत से बेहतर बताया है। बासित के मुताबिक, हाल के दिनों में भारतीय टीम जिस तरह का प्रदर्शन कर रही है। उससे लगता है कि एशिया कप में मध्यक्रम में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

केएल राहुल एशिया कप से वापसी कर सकते हैं

सड़क दुर्घटना के कारण ऋषभ पंत टीम से बाहर हैं। केएल राहुल और श्रेयस अय्यर भी चोट के कारण लंबे समय से खेल से दूर हैं। केएल राहुल एशिया कप 2023 में वापसी कर सकते हैं, लेकिन ठीक होने के बाद उन्होंने कोई मैच नहीं खेला है। यदि उन्हें एशिया कप के लिए टीम में चुना जाता है, तो वह इस टूर्नामेंट के लिए कितने फिट हैं। ये देखना होगा।

2 सितंबर को होगा भारत और पाकिस्तान का मैच

एशिया कप में भारत का पहला मैच 2 सितंबर को पाकिस्तान से होगा। बासित अली इस मुकाबले को लेकर उत्साहित है। उनका मानना है कि टीम इंडिया का मध्यक्रम चिंता का विषय है।

पाकिस्तान का मध्यक्रम भारत से बेहतर

पूर्व पाकिस्तानी खिलाड़ी ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा कि हमारे पास बल्लेबाजों के रूप में बाबर आजम, फखर जमान, इमाम-उल-हक और मोहम्मद रिजवान हैं। इफ्तिखार अहमद और सलमान अली मध्य क्रम में हैं, जबकि शादाब खान और मोहम्मद नवाज निचले क्रम में है। बासित अली ने कहा, ‘हमारा मध्यक्रम भारत से बेहतर है। ईशान किशन 5वें नंबर पर बल्लेबाजी करते हैं या नहीं यह देखना होगा। भारत तीसरे नंबर पर तिलक वर्मा और चौथे नंबर पर विराट कोहली को उतार सकता है।’

बासित ने कहा कि अगर टीम इंडिया के शीर्ष बल्लेबाज रोहित शर्मा, विराट कोहली और शुभमन गिल अच्छी फॉर्म में हैं, तो भारत को हराना बहुत मुश्किल होगा। टीम इंडिया के पास 3 टॉप क्वालिटी बैट्समैन हैं। लेकिन नंबर 4, 5 और 6 पर बल्लेबाज नहीं है। अगर शुरुआती 3 विकेट जल्दी गिर गए तो भारतीय टीम मुश्किल में पड़ जाएगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप चीनी के दाम बढ़ने की मुख्य वजह क्या है ? लोअर बर्थ के नीचे सामान पर किसका हक? योगी आदित्यनाथ सरकार ने 52 प्रमुख नेताओं को दी बुलेटप्रूफ जैकेट, कीमत 10 लाख रुपए....