Breaking News in Hindi

मंगेतर के साथ घूमने गई थी काजू बागान…दरिंदों ने लड़की को दबोचा, 6 ने किया गैंगरेप

झारखंड के पाकुड़ में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां हिरणपुर थाना क्षेत्र में मंगेतर के साथ घूमने निकली युवती के साथ 6 लोगों ने गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया. वहीं पीड़िता ने स्थानीय थाने में शिकायत दर्ज कराई है. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, अन्य को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

पीड़िता मंगेतर के जीजा के घर आई थी. इसी दौरान वह मंगेतर के साथ काजू बागान घूमने चली गई. तभी 6 युवक वहां आ पहुंचे. दोनों से बहस करने लगे. आरोपी युवकों ने मंगेतर को वहां से भगा दिया, जबकि लड़की को पड़कर झाड़ियों के पीछे ले गए. फिर रेप की वारदात को अंजाम दिया.

मंगेतर ने गांववालों को दी जानकारी

इधर, मंगेतर युवक ने घटना की जानकारी अपने जीजा और दीदी के साथ-साथ गांववालों को दी. जानकारी मिलते ही ग्रामीण काजू बागान पहुंचे. पीड़िता को ढूढने लगे. इसी बीच ग्रामीणों के हाथ दो आरोपी लग गए, जबकि अन्य लड़की को बेसुध हालत में छोड़कर फरार हो गए .

सख्त से सख्त सजा देने की मांग

पीड़ित परिवार की ओर से मामले की सूचना हिरणपुर थाने की पुलिस को दी गई. फिलहाल पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. दोनों से पूछताछ जारी है. पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए अस्पताल भेजा है. वहीं इस घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश है. वहीं, घरवालों ने पुलिस से मांग की है कि आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए और उन्हें सख्त से सख्त सजा दी जाए.

झारखंड में सामूहिक दुष्कर्म कि यह कोई पहली घटना नहीं है. पाकुड़ की घटना से महज कुछ दिन पहले ही रांची के नामकुम में चार की संख्या में दरिंदों ने आर्मी जवान की पत्नी के साथ घर में गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया था.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन