Breaking News in Hindi

मई का महीना कूल-कूल… दिल्ली-UP, हरियाणा समेत इन राज्यों में बारिश का अलर्ट, गर्मी से लोगों को मिलेगी राहत

मई का महीना शुरू होते ही उत्तर भारत के कई राज्य गर्मी की चपेट में हैं. उत्तर प्रदेश, राजस्थान, झारखंड, बिहार और मध्य प्रदेश में तापमान 43 डिग्री सेल्सियस के पार बना हुआ है. इस बीच, दिल्ली के लोगों को गर्मी से राहत मिली हुई है. दिल्ली में अभी उस तरह की गर्मी नहीं पड़ रही है, जैसे कि पिछले साल मई के महीने में पड़ने लगती थी. इस बार दिल्ली के लोगों को लिए मौसम खास तौर पर मेहरबान है.

शनिवार को दिल्ली-एनसीआर में हल्के बाद छाए रहे. दिन के समय ठंडी हवाएं भी चलती रहीं. राजधानी दिल्ली में न्यूनतम तापमान 23.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसम के औसत से एक डिग्री कम है. इसलिए शनिवार को दिल्ली-एनसीआर के लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली है.

दिल्ली में बारिश के आसार

इस बीच, भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने बताया कि शनिवार रात और रविवार के दिन आसमान में बादल छाए रहेंगे. हल्की बूंदाबांदी और तेज हवाएं चलने की संभावना है. रविवार को अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है. मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली में अब तक का सबसे अधिक अधिकतम तापमान 27 अप्रैल को 40.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था. आने वाले तीन-चार दिनों तक तापमान में गिरावट रहेगी.

देश के इन राज्यों में भी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार, रविवार को दिल्ली के साथ ही यूपी, छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में तेज हवाओं के साथ बारिश होने की उम्मीद है. मौसम विभाग ने कहा कि हरियाणा, चंडीगढ़, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के कई जिलों में अगले पांच दिनों में बारिश हो सकती है. शनिवार रात से ही आसमान में बादल छाए रहेंगे. आने वाले दिनों में लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिलने वाली है.

मौसम विभाग ने बताया कि पूर्वोत्तर भारत के मणिपुर, मेघालय, नागालैंड और अरुणांचल प्रदेश के कई हिस्सों में तेज आंधी-तूफान के साथ बारिश हो सकती है. पूर्वोत्तर भारत में बारिश का दौर अगले तीन-चार दिनों तक चलेगा.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन