Breaking News in Hindi

महंगाई ने तोड़ा 15 महीनों का रिकॉर्ड, मई में पड़ी दोगुनी मार

थोक बाजार की कीमतों पर आधारित महंगाई (WPI Inflation) के नए आंकड़े सामने आ गए हैं. अप्रैल के मुकाबले मई के महीने में ये दोगुना से ज्यादा बढ़ी है और ओवरऑल 15 महीने के उच्च स्तर पर पहुंच गई है. आने वाले समय में संभव है कि थोक महंगाई का असर देश के आम लोगों और रिटेल बाजार दिखाई दे, तब देखना होगा कि इस बारे में आरबीआई क्या फैसला लेता है.

मई के महीने में देश के अंदर थोक महंगाई की दर 2.61 प्रतिशत रही है. ये अप्रैल के 1.26 प्रतिशत से लगभग दोगुना अधिक है. जबकि पिछले साल मई में देश की थोक महंगाई दर शून्य से भी कम यानी निगेटिव थी. ये -3.61% रही थी.

महंगी सब्जियों ने डाला जेब पर डाका

आम आदमी की जेब पर सबसे ज्यादा डाका महंगी सब्जियों की कीमतों ने डाला. आलू और प्याज समेत अन्य सब्जियों की थोक कीमत में जबरदस्त इजाफा देखा गया. सब्जियों की महंगाई दर मई के महीने में 32.42% रही है. अप्रैल में ये आंकड़ा 23.60 प्रतिशत था. प्याज की महंगाई दर मई में 58.05 प्रतिशत और आलू की महंगाई दर 64.05 प्रतिशत रही है.

वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय ने शुक्रवार को डब्ल्यूपीआई इंफ्लेशन के मई के आंकड़े जारी किए हैं. इसमें फूड इंफ्लेशन के आंकड़े भी सामने आए हैं. आंकड़ों के अनुसार मई में खाद्य वस्तुओं की महंगाई दर 9.82 प्रतिशत रही है, जबकि अप्रैल में यह 7.74 प्रतिशत थी. सबसे ज्यादा महंगाई दालों की कीमतों में देखी गई है. दालों की महंगाई दर मई में 21.95 प्रतिशत रही है.

ईंधन से लेकर बिजली तक महंगी

मई के महीने में ईंधन यानी पेट्रोल-डीजल से लेकर महंगी बिजली तक ने आम आदमी की जेब पर असर डाला है. मई में ईंधन एवं बिजली सेक्टर की महंगाई दर 1.35 प्रतिशत रही है. इसके अलावा मैन्यूफैक्चर्ड प्रोडक्ट्स की कैटेगरी में महंगाई की दर 0.78 प्रतिशत रही है.

समझने वाली बात ये है कि मई में थोक महंगाई के आंकड़े इसी महीने की रिटेल महंगाई के आंकड़े के विपरीत हैं. मई में रिटेल महंगाई दर 4.75 प्रतिशत पर आ गई जो एक साल का सबसे निचला स्तर है. भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) अपनी मौद्रिक नीति तैयार करते समय मुख्य रूप से रिटेल महंगाई को ध्यान में रखता है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप चीनी के दाम बढ़ने की मुख्य वजह क्या है ? लोअर बर्थ के नीचे सामान पर किसका हक? योगी आदित्यनाथ सरकार ने 52 प्रमुख नेताओं को दी बुलेटप्रूफ जैकेट, कीमत 10 लाख रुपए....