Breaking News in Hindi

महाकाल सवारी के दौरान श्रद्धालु से मारपीट के मामले में एसपी ने मांगी माफी दो पुलिसकर्मी लाइन अटैच

उज्जैन। महाकाल सवारी के दौरान श्रद्धालु के साथ मारपीट करने का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल होने के बाद एसपी सचिन शर्मा ने मामले में माफी मांगी है। इसे लेकर पुलिस कंट्रोल रूम पर प्रदर्शन किया गया था। इधर इसी मामले में शाजापुर में पदस्थ एक आरक्षक को निलंबित करने की खबर इंटरनेट मीडिया पर बहुप्रसारित हुई। हालांकि उज्जैन, शाजापुर एसपी और आइजी ने कार्रवाई की बात से इंकार किया। एक अन्य मामले में कहारवाड़ी में दुकान संचालक के साथ मारपीट करने वाले एसआइ व आरक्षक को एसपी सचिन शर्मा ने लाइन अटैच करने के आदेश जारी किए हैं।

बता दें कि महाकालेश्वर भगवान की तीसरी सवारी के दौरान पालकी के समीप दर्शन करने पहुंचे एक युवक को पुलिसकर्मी व दूसरे युवक को पुजारी प्रतिनिधि बाला गुरु ने चांटे मार दिए थे। इसका वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हुआ था।

इसे लेकर कुछ लोगों में आक्रोश था। लोग पुजारी प्रतिनिधि व पुलिसकर्मी पर कार्रवाई की मांग कर रहे थे। बुधवार को लोगों ने पुलिस कंट्रोल रूम पर मारपीट करने वाले पुलिसकर्मी कार्रवाई की मांग को लेकर धरना दे दिया था। मामले में देर रात आइजी संतोष कुमार सिंह द्वारा आरक्षक को निलंबित किए जाने की खबरें इंटरनेट मीडिया पर चलीं। हालांकि आइजी ने ऐसी कार्रवाई किए जाने से इंकार किया।

एसआइ व प्रधान आरक्षक को लाइन भेजा

एक अन्य मामले में कहारवाड़ी क्षेत्र में शिवशक्ति रेस्टोरेंट रात एक बजे बाद भी खुला रहने पर महाकाल थाने में पदस्थ एसआइ सीएल माले व प्रधान आरक्षक ने संचालक कपिल के साथ मारपीट की थी। इसे लेकर बुधवार को विश्व हिंदु परिषद के कार्यकर्ताओं ने पुलिस कंट्रोल रूम पर धरना दे दिया। इस दौरान हनुमान चालीसा और सुंदर कांड का पाठ किया था। मामले में एसपी सचिन शर्मा ने दोनों पुलिसकर्मियों को लाइन अटैच करने के आदेश जारी कर दिए।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप चीनी के दाम बढ़ने की मुख्य वजह क्या है ? लोअर बर्थ के नीचे सामान पर किसका हक? योगी आदित्यनाथ सरकार ने 52 प्रमुख नेताओं को दी बुलेटप्रूफ जैकेट, कीमत 10 लाख रुपए....