Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
PM मोदी का 76वां जन्मदिन आज, बोले आशीर्वाद सेवा का संकल्प मजबूत करता है BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास

मालदीव के खिलाफ एक्शन में सरकार, विदेश मंत्रालय ने उच्चायुक्त इब्राहिम शाहीब को किया तलब

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ अपने नेताओं की अभद्र बयानबाजी की बड़ी कीमत मालदीव को चुकाना पड़ रही है। आपत्तिजनक बयान देने वाले उसके नेताओं की दुनियाभर में थू-थू हो रही है। अब EaseMyTrip ने भारत से मालदीव की सभी फ्लाइट बुकिंग कैंसिल कर दी है। इस मालदीव के टूरिज्म को बड़ा झटका बताया है।

इस बीच, विदेश मंत्रालय भी एक्शन में आ गया है। विदेश मंत्रालय ने नई दिल्ली में मालदीव के दूत इब्राहिम शाहीब साउथ ब्लॉक में तलब किया गया। माना जा रहा है कि उच्चायुक्त के सामने भारत ने पीएम मोदी के खिलाफ मालदीव सरकार के मंत्रियों के बयानों पर अपनी आपत्ति जताई है।

EaseMyTrip का बड़ा फैसला, सकते में मालदीव

इस बीच, भारतीय ऑनलाइन ट्रैवल एजेंसी EaseMyTrip ने घोषणा की कि उसने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ यह विवाद सामने आने के बाद मालदीव की उड़ानों के लिए सभी बुकिंग निलंबित कर दी है।

EaseMyTrip के संस्थापक निशांत पिट्टी ने सोमवार सुबह अपने एक्स हैंडल पर लिखा, यह निर्णय देश के प्रति एकजुटता दिखाने के लिए लिया गया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.