Breaking News in Hindi

मिश्री या Dry Ice…खून की उल्टियां क्यों हुईं? गुरुग्राम रेस्टोरेंट कांड की अलग कहानी

हरियाणा के गुरुग्राम के एक रेस्टोरेंट में खाना खाने के बाद पांच लोगों की तबीयत बिगड़ गई. मुंह से खून की उल्टियां होने लगीं. गला जलने लगा. आनन-फानन में सभी अस्पताल में भर्ती हुए. दावा किया गया कि खाने के बाद लोगों को माउथ फ्रेशनर दिया गया था. हालांकि, कैफे के मैनेजर ने कहा कि गेस्ट को खाने के बाद मिश्री दी गई थी. लेकिन पुलिस को इस मामले में जो शिकायत दर्ज कराई गई है, वह अब अलग कहानी बयां कर रही है.

पीड़ित परिवार ने पुलिस में जो शिकायत दर्ज कराई है, उसके अनुसार उन्हें खाने के लिए मिश्री नहीं दी गई. बल्कि ड्राई आइस (Dry Ice) दी गई, जिसके बाद से तबीयत बिगड़ी. अंकित, नेहा, मानिक गोइंका , प्रितिका, दीपक और हिमानी 2 मार्च को गुरुग्राम के सेक्टर 90 स्थित रेस्टोरेंट में खाना खाने आए थे. साथ में एक पांच साल का बच्चा भी था.

पीड़ित परिवार का आरोप

पीड़ित परिवार ने बताया कि खाना खाने के बाद जो चीज उन्हें बतौर माउथ फ्रेशनर खाने को दी गई थी, उसके बाद ही तबीयत बिगड़ी. जब रेस्टोरेंट के कर्मचारियों से उन्होंने पूछा कि क्या खाने को दिया, तो उन्होंने एक पॉलीथिन का पैकेट उनके सामने रख दिया. जब लोग उल्टियां कर रहे थे, तो रेस्टोरेंट के कर्मचारी चुप होकर देख रहे थे, किसी ने कोई मदद नहीं की.

रेस्टोरेंट के मालिक के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करने की मांग

पीड़ित परिवार के मुताबिक, इसके बाद 100 नंबर पर पुलिस को कॉल कर सूचना दी. पुलिस एबुंलेंस का इंतजार कर रही थी, इस बीच खुद जाकर अस्पताल में भर्ती हुए. साथ ही अस्पताल के डॉक्टर को वह पॉलीथिन का पैकेट भी दिखाया जो कि तबीयत बिगड़ने के बाद कब्जे में ले लिया था. अस्पताल के डॉक्टर ने बताया कि यह कोई माउथ फ्रेशनर नहीं है, बल्कि ड्राइ आइस है. पीड़ित परिवार ने रेस्टोरेंट के मालिक के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करने की मांग की है.

कैफे के मैनेजर ने क्या कहा?

गुरुग्राम कैफे के मैनेजर ने कहा कि रात के 10 से 11 के बीच गेस्ट आए थे, सभी ने डिनर किया. जाते समय गेस्ट ने मिश्री मांगी थी. पुलिस घटना की जांच कर रही है. शिकायतकर्ता अंकित ने बताया कि तीन अब भी अस्पताल में भर्ती हैं.एक आईसीयू में एडमिट है, जबकी 2 जनरल वार्ड में हैं. डॉक्टरों की टीम सेहत की निगरानी कर रही है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
PM मोदी का 76वां जन्मदिन आज, बोले आशीर्वाद सेवा का संकल्प मजबूत करता है BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास