Breaking News in Hindi

मुरैना के किचन रेस्टोरेंट में चली गोलियां, खाना खा रहे लोगों में मची भगदड़

मुरैना: मुरैना-जिले में बदमाशों के हौसलें बुलंद है, देर रात को शहर के एमएस रोड स्थित किचन रेस्टोरेंट पर अज्ञात बदमाशों ने खुलेआम ताबड़तोड फायरिंग कर दी। रेस्टोरेंट में भगदड़ मच गई। शहर में भी दहशत का माहौल बन गया। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

मामला कोतवाली थाना क्षेत्र के एमएस रोड स्थित किचन रेस्टोरेंट का है, जहां अज्ञात कारणों के चलते दो बदमशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस दौरान एक गोली रेस्टोरेंट के गेट में वहीं दूसरी गोली शटर में जा धंसी, गोलियों की तड़तडाहट सुन कर रेस्टोरेंट में खाना खा रहे लोगों में भी भगदड़ मच गई,  जिसके चलते रेस्टोरेंट संचालक भी घबरा गया। रेस्टोरेंट संचालक ने तुरंत पुलिस को खबर की सूचना मिलते ही नगर पुलिस अधीक्षक राकेश गुप्ता कोतवाली थाने के स्टाफ ने मौके पर पहुंचकर मामले की तहकीकात की।

इस दौरान दो खाली कारतूस के खोखे भी मौके से बरामद हुए है। बहरहाल अब पुलिस आस पड़ोस में लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगालने में जुट गई है। जिससे फायरिंग करने वाले बदमाशों का पता लगाया जा सके। बताया जा रहा है कि किचन रेस्टोरेंट पर फायरिंग की गई थी। इसी दौरान शहर में दो अन्य जगहों पर भी फायरिंग की गई थी। लेकिन इस बात को अभी पुलिस ने सिरे से खारिज कर दिया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप चीनी के दाम बढ़ने की मुख्य वजह क्या है ? लोअर बर्थ के नीचे सामान पर किसका हक? योगी आदित्यनाथ सरकार ने 52 प्रमुख नेताओं को दी बुलेटप्रूफ जैकेट, कीमत 10 लाख रुपए....