Breaking News in Hindi

यश दयाल को दी गालियां, बोतल फेंक दी…RCB की हार के बाद विराट कोहली पर लगा बड़ा आरोप

आरसीबी को आईपीएल 2024 के एलिमिनेटर मुकाबले में हार मिली और इसके साथ ही वो टूर्नामेंट से बाहर हो गई. इस हार के बाद विराट कोहली का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें उनपर यश दयाल को गाली देने का आरोप लग रहा है. साथ ही उन्होंने इस दौरान बोतल भी फेंक दी. आइए अब आपको बताते हैं कि आखिर ये सब हुआ कब?

विराट ने फेंकी बोतल, दी गालियां?

राजस्थान की पारी के 17वें ओवर में यश दयाल को गेंदबाजी पर लगाया गया और और उन्होंने पहली दो गेंदों पर सिर्फ 2 रन दिए. लेकिन इसके बाद उन्होंने दो बेहद खराब गेंद फेंकी जिनपर शिमरॉन हेटमायर ने लगातार दो चौके लगाए. दयाल ने तीसरी गेंद फुलटॉस फेंकी थी और अगली गेंद उन्होंने ऑफ स्टंप के बाहर फेंक दी. बस इसके बाद विराट कोहली काफी नाराज नजर आए और उन्होंने बाउंड्री लाइन पर एनर्जी ड्रिंक पीने के बाद बोतल फेंक दी. साथ ही वो कुछ बड़बड़ाते भी नजर आ रहे थे. ऐसा आरोप है कि वो यश दयाल से नाराज थे लेकिन टीवी9 इस बात की पुष्टि नहीं करता है.

यश दयाल ने चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ कमाल का आखिरी ओवर फेंकते हुए आरसीबी को जीत दिलाई थी लेकिन राजस्थान के खिलाफ इस खिलाड़ी ने 3 ओवर में 37 रन दे दिए, साथ ही उन्हें कोई कामयाबी भी नहीं मिली.

आरसीबी की बैटिंग भी नहीं चली

वैसे एलिमिनेटर मुकाबले में आरसीबी की बैटिंग भी नहीं चली. कप्तान डुप्लेसी 17 रन बनाकर आउट हुए. कोहली ने 24 गेंदों में 33 रन बनाए और एक खराब शॉट ने उन्हें पवेलियन लौटने पर मजबूर कर दिया. इसके बाद ग्रीन ने 27 और पाटीदार ने 34 रनों की पारी खेली लेकिन वो अच्छी शुरुआत को बड़ी पारी में ना बदल सके. मैक्सवेल का तो खैर खाता ही नहीं खुला. आरसीबी की टीम सिर्फ 172 रन बना पाई जो कि राजस्थान के लिए कम स्कोर था.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप