Breaking News in Hindi

ये पब्जी वाला है क्या…टॉप गेमर्स को पीएम मोदी ने सुनाया ‘परीक्षा पे चर्चा’ का ये किस्सा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत के टॉप-7 ऑनलाइन गेमर्स से मुलाकात की है. मुलाकात के दौरान पीएम मोदी ने गेमिंग का अनुभव साझा किया. इस दौरान पीएम ने खुद भी गेमिंग का अनुभव किया. गेमर्स से मुलाकात के दौरान पीएम मोदी ने सभी गेमर्स से कई सवाल भी पूछे. गेमर्स ने भी बहुत ही बेबाकी से पीएम मोदी के सवालों का जवाब दिया.

इस दौरान पीएम मोदी ने सभी गेमर्स को ‘परीक्षा पे चर्चा’ का एक किस्सा सुनाया. इस दौरान पीएम मोदी एक सवाल पूछा कि मान लीजिए कि मैं एक छात्रा हूं और मुझे कुछ भी पता नहीं है कि गेमिंग की दुनिया क्या है? परसेप्शन का ही मुझे पता है कि बच्चे अपना समय खराब करते हैं. दिन भर उसी में लगे रहते हैं. याद है कि मैं परीक्षा पे चर्चा कर रहा था. किसी बच्चे ने मुझे कुछ उटपटांग सवाल पूछा. इस दौरान मैंने ऐसे ही कहा था ये पब्जी वाला है क्या…पीएम मोदी के इस बात पर सभी गेमर्स हंसने लगे.

देश के 7 टॉप गेमर्स से बातचीत में प्रधानमंत्री ने आगे पूछा कि यह एक ऐसा क्षेत्र है, जो अननोन है. ऐसी स्थिति में आपलोगों को क्या अनुभव आता है, जब बच्चों और उनके माता पिता से बात करते हैं. इसके अलावे भी पीएम मोदी ने इन गेमर्स से कई सवाल पूछे, जिसका जवाब उन्होंने बखूबी दिया. बता दें कि प्रधानमंत्री ने जिन टॉप 7 ऑनलाइन गेमर्स से मुलाकात की, उनमें नमन माथुर, अनिमेश अग्रवाल, मिथिलेश पाटणकर, पायल धारे, अंशु बिष्ट, तीर्थ मेहता और गणेश गंगाधर के नाम शामिल हैं. प्रधानमंत्री ने सभी गेमर्स का गर्मजोशी से स्वागत किया.

कौन हैं देश के 7 टॉप गेमर्स?

1. नमन माथुर

  • सब्सक्राइबर्स-70 लाख
  • चैनल क्रिएट-सितंबर 2013
  • वीडियो-2058
  • व्यूज-132 Cr

2. अनिमेश अग्रवाल

  • सब्सक्राइबर्स-105 लाख
  • चैनल क्रिएट-जुलाई, 2018
  • वीडियो-727
  • व्यूज-13.03Cr

3. मिथिलेश पाटणकर

  • सब्सक्राइबर्स-146 लाख
  • चैनल क्रिएट-जुलाई, 2018
  • वीडियो-391
  • व्यूज-337Cr

4. पायल धारे

  • सब्सक्राइबर्स-369 लाख
  • चैनल क्रिएट-जुलाई, 2018
  • वीडियो-811
  • व्यूज-36.45Cr

5. गणेश गंगाधर

  • सब्सक्राइबर्स-146 लाख
  • चैनल क्रिएट-जुलाई, 2018
  • वीडियो-391
  • व्यूज-2.43Cr

6. अंशु बिष्ट

  • सब्सक्राइबर्स-158 लाख
  • चैनल क्रिएट-जनवरी, 2017
  • वीडियो-602
  • व्यूज-31.32Cr

7. तीर्थ मेहता

  • 2018 एशियन गेम्स में मिला ब्रोंज मैडल
  • ऑनलाइन डिजिटल कार्ड गेम हर्थस्टोन में मैडल मिला

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले...