Breaking News in Hindi

रतलाम के जावरा में एमडी मादक पदार्थ के साथ 9 आरोपित गिरफ्तार

रतलाम/जावरा। मादक पदार्थों की तस्करी करने तथा खरीदने वालों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत जावरा शहर पुलिस ने एमडी मादक पदार्थ के साथ 9 आरोपितों को गिरफ्तार किया है। आरोपितों के पास से 125 ग्राम एमडी ड्रग्स जब्त की गई है।

एसपी राहुल कुमार लोढा ने बुधवार दोपहर पुलिस कंट्रोल रूम पर आयोजित पत्रकार वार्ता में बताया कि मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ कार्रवाई के लिए जिले के सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है। इसके तहत तस्करों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है।

मुखबीर से सूचना मिली थी कि जावरा नगर स्थित उप जेल के पीछे वाले क्षेत्र में कुछ लोग मादक पदार्थ लेकर पहुंचे है। सूचना पर एएसपी राकेश खाखा, जावरा सीएसपी दुर्गेश आर्मो, जावरा शहर थाना प्रभारी जितेन्द्रसिंह जादौन के मागर्दशन मे एसआइ रघुवीर जोशी की टीम के साथ घेराबंदी कर आरोपित 25 वर्षीय नितिन पुत्र प्रदीपसिह मीणा निवासी ग्राम होलीथडा डग जिला झालावाड़ (राजस्थान), 35 वर्षीय नदीम पुत्र अब्दुल कादर निवासी नाना साहब का मोहल्ला जावरा, 36 वर्षीय उमर पुत्र पुत्तन खाँ शेख निवासी ऊंटखाना जावरा तथा 62 वर्षीय शाकीर उर्फ मुर्गा पुत्र हमजा बक्श निवासी नाना साहब का बाग जावरा को गिरफ्तार कर उनके पास से 65 ग्राम एमडी मादक पदार्थ जब्त किया गया।

आरोपितों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/22 व 29 के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। आरोपितों को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है कि वे एमडी कहां से लाये थे तथा मामले में अन्य और कौन लोग जुड़े हुवे है।

वहीं दूसरी तरफ जावरा के ईदगाह के सामने वाले रोड़ से आरोपित 33 वर्षीय शिवा उर्फ शिवनारायण पुत्र बसन्तीलाल परिहार निवासी सोनी कालोनी दलौदा जिला मन्दसौर, इसकी 30 वर्षीय नीलू परिहार तथा 57 वर्षीय प्यारू मेव पुत्र नमीनुर मेव निवासी हम्मालपुरा जावरा, 23 वर्षीय आरिफ पुत्र मोहम्मद रईस खान निवासी अकब बिजली घर जावरा व 22 वर्षीय फरीद उर्फ गोलू माडल पुत्र मोहम्मद साबीर खान निवासी अकब बिजली घर जावरा को 60 ग्राम एमडी के साथ गिरफ्तार किया गया। इन आरोपितों से भी एमडी ड्रग्स लाने के स्रोत के बारे में पूछताछ की जा रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
PM मोदी का 76वां जन्मदिन आज, बोले आशीर्वाद सेवा का संकल्प मजबूत करता है BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास