Breaking News in Hindi

रीवा की लालगांव चौकी से पुलिस को चकमा देकर हथकड़ी खोलकर दो बदमाश फरार, मचा हड़कंप..

रीवा। मध्य प्रदेश के रीवा जिले के गढ़ थाना क्षेत्र में आने वाली लालगांव चौकी से मंगलवार की रात पुलिस को चकमा देकर पुलिस अभिरक्षा से दो संदेही हथकड़ी खोलकर भाग गए हैं। घटना के बाद हड़कंप मच गया और पुलिस अभी दोनों आरोपियों की तलाश कर रही है, लेकिन अभी तक दोनों का कुछ पता नहीं चल पाया है। वरिष्ठ अधिकारियों ने इस मामले को लेकर रिपोर्ट मांगी है और दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी।

 रीवा जिले के गढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत लालगांव चौकी से मंगलवार की रात को बदमाश फरार हो गए, दोनों ही आरोपियों के हाथ में हथकड़ी लगी हुई थी। हथकड़ी खोलकर यह दोनों बदमाश चौकी के अंदर से फरार हो गए। एक संदेही को बाइक चोरी के संदेह में स्थानीय लोगों ने पकड़कर पुलिस को सौंप दिया था और उम्मीद थी कि पुलिस कार्रवाई करेगी लेकिन पुलिस की हथकड़ी और कानून इन को संभाल नहीं पाया और वह फरार हो गए और दूसरा आरोपी महिला से छेड़छाड़ के आरोप में चौकी लाया गया था और वो भी फरार हो गया।

इस पूरे मामले पर रीवा पुलिस अधीक्षक विवेक सिंह का कहना है कि मामले की जांच कराई जा रही है फरार हुए दोनों बदमाशों की तलाश जारी है ,एसडीओपी से जांच रिपोर्ट मंगाई है, लापरवाह पुलिसकर्मी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप