Breaking News in Hindi

लोकसभा चुनाव: इंदौर में बोल, सुन और देख नहीं पाने वाली 32 साल की महिला ने डाला वोट

इंदौर: इंदौर में लोकसभा चुनाव के अंतिम और चौथे चरण का मतदान जारी है। लोग सुबह से ही लंबी कतारों में मतदान केंद्रों पर नजर आ रहे हैं। इसी कड़ी में शहर की 32 साल की गुरदीप कौर वासु जो न बोल सकती है न सुन और न देख सकतीं है ने अपने मत का प्रयोग किया। मतदान के बाद  उनके चेहरे पर उमड़ी खुशी साफ पढ़ी जा सकती थी। शहर के 25.27 लाख मतदाताओं में से सबसे अलग गुरदीप ने अपने जीवन में दूसरी बार मतदान किया।

मतदान केंद्र पर गुरदीप के साथ उनकी मां मनजीत कौर वासु भी पहुंची। मतदान के बाद उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि उनकी बेटी ने वैशाली नगर के एक मतदान केंद्र में वोट डाला और इसमें मदद के लिए वह उनके साथ गई थीं। उन्होंने बताया, ‘‘गुरदीप सोमवार सुबह से बहुत खुश थी कि उसे वोट डालने जाना है। मतदान के बाद उसकी खुशी दूनी हो गई।”

मनजीत कौर ने बताया कि उनकी बेटी ने इससे पहले विधानसभा चुनाव 2023 में अपने जीवन का पहला वोट डाला था। उन्होंने बताया कि मतदाता सूची में गुरदीप का नाम पिछले साल ही दर्ज कराया गया था। गुरदीप पिछले साल मई में तब भी चर्चा में आई थीं, जब उन्होंने मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल की आयोजित 10वीं की परीक्षा स्वाध्यायी विद्यार्थी के रूप में उत्तीर्ण की थी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन