Breaking News in Hindi

विश्व कप फाइनल में भारत की हार के बाद अफरीदी की टिप्पणी हुई वायरल, ‘ओवर कॉन्फिडेंस…’

वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के हाथों शिकस्त का सामना करने पर जहां भारतीय खिलाड़ी और फैंस निराश है वहीं पाकिस्तान इस पर काफी खुश दिखाई दे रहा है। भारत की हार को लेकर अब  पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी ने लाइव टीवी पर एक बयान दिया। जिसमें  उन्होंने भारतीय बल्लेबाजों को लेकर कहा  कि कई बार ओवर कॉन्फिडेंस आपको मरवा देता है।

दरअसल, जब वर्ल्ड कप फाइनल के दौरान भारतीय पारी  पावरप्ले में संघर्ष कर रही थी, तब अफरीदी ने एक टीवी डिबेट पर भारतीय बल्लेबाजों को टारगेट किया। शुभमन गिल के लापरवाही भरे शॉट और रोहित शर्मा के गैर जरूरी शॉट पर आउट होने के बाद शाहिद अफरीदी ने यह बयान दिया।

जब टीम इंडिया ने मैच के 11वें ओवर में ही श्रेयस अय्यर के रूप में अपना तीसरा विकेट गंवाया, तब शाहिद अफरीदी से एंकर ने पूछा कि क्या यह बड़ी गेम का प्रेशर है। इस पर अफरीदी ने कहा, ‘नहीं यह बड़े गेम का प्रेशर नहीं है। इनमें आत्मविश्वास है. पले बढ़े ही ऐसे हैं। ऐसी क्राउड के सामने खेलते रहे हैं। इंटरनेशनल क्रिकेट पूरी तरह से दबाव आधारित होता है, जब आप लगातार मैच जीतते ही जाते हो तो आप अति आत्मविश्वासी भी हो जाते हो। ये चीज आपको मरवा देती है। क्योंकि जिन गेंदों पर ये आउट हुए हैं, ये विकेट देने जैसी गेंद तो बिल्कुल नहीं थी।

 बता दें कि फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम महज 240 पर ढेर हो गई और ऑस्ट्रेलिया ने टारगेट को आसानी से चेज़ कर  फाइनल मुकाबला 6 विकेट से जीत दर्ज की।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले...