Breaking News in Hindi

होटवार जेल भेजे गए पूर्व CM हेमंत, पत्नी कल्पना सोरेन से की मुलाकात

पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemant Soren) की रिमांड (Remand) अवधि आज खत्म हो रही है। ईडी (ED) द्वारा हेमंत सोरेन को आज कोर्ट में पेश किया गया, जिसके बाद कोर्ट ने हेमंत सोरेन को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

होटवार जेल भेजे गए हेमंत सोरेन
बता दें कि पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन गुरुवार को कड़ी सुरक्षा के बीच ईडी के विशेष न्यायाधीश की अदालत में पेश किए गए। पेशी से पहले हेमंत का मेडिकल कराया गया। पेशी के बाद कोर्ट ने हेमंत सोरेन को रांची के होटवार जेल भेज दिया है। बताया जा रहा है कि होटवार जेल में हेमंत सोरेन को अपर डिविजन सेल में रखा जाएगा। पीएमएलए कोर्ट में पेशी से पहले कल्पना सोरेन ने हेमंत सोरेन से मुलाकात की। कोर्ट में यह आदेश दिया था कि ईडी की रिमांड में हेमंत सोरेन अपने परिवारीजन और वकील से आधे घंटे मिल सकते हैं।

गौरतलब है कि हेमंत सोरेन धनशोधन के मामले में 31 जनवरी की रात से ही प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की गिरफ्त में हैं। गिरफ्तार होने से पहले हेमंत सोरेन ने सीएम पद से इस्तीफा दे दिया था। 13 दिनों तक लगातार ईडी ने हेमंत सोरेन से पूछताछ की।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले...