Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
PM मोदी का 76वां जन्मदिन आज, बोले आशीर्वाद सेवा का संकल्प मजबूत करता है BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास

शादी की खबर पर भड़की… बॉयफ्रेंड जिम ट्रेनर का एक मुक्का और चली गई एकता की जान, कानपुर मर्डर की कहानी

उत्तर प्रदेश के कानपुर में कारोबारी की पत्नी की जिम ट्रेनर ने हत्या कर दी. उसके बाद डीएम कंपाउंड से कारोबारी की पत्नी एकता का कंकाल मिला है. अब इस केस में नए खुलासे सामने आए हैं. पुलिस की पूछताछ में सामने आया है कि मृतक एकता आरोपी के तिलक हो जाने की सूचना मिलने पर काफी गुस्सा हो गई थी.

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसका तिलक हो गया था और जल्द ही उसकी शादी होने वाली थी. इस वजह से एकता उससे काफी नाराज थी और उससे झगड़ा कर रही थी. काफी समझाने पर भी वो जब नहीं मानी तो जिम ट्रेनर ने उसे एक मुक्का मारा और वो बेहोश हो गई. उसके वो वापस नहीं उठी और उसकी मौत हो गई.

जिम ट्रेनर पर किडनैपिंग करने का लगाया था आरोप

सिविल लाइंस में रहने वाले कारोबारी राहुल गुप्ता ने पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी. राहुल गुप्ता ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी पत्नी एकता गुप्ता 24 जून से लापता है. वो रोज की तरह ग्रीन पार्क के पास स्थित जिम गई हुई थी.

उस दिन के बाद से वो वापस नहीं लौटी. राहुल ने आशंका जताई थी कि जिम ट्रेनर विमल सोनी ने उसकी पत्नी की किडनैपिंग कर ली है. किडनैपिंग के बाद पैसे और जेवरात लेकर फरार हो गया.

पुलिस को करता रहा गुमराह

इस मामले में पुलिस ने आरोपी विमल सोनी को गिरफ्तार कर लिया. उसके बाद विमल पुलिस को गुमराह करने में लगा रहा. उसने पुलिस को कुछ भी सच नहीं बताया. उसने हर बार पूछताछ में महिला के शव को फेंकने को लेकर अलग-अलग बातें की. जिम ट्रेनर ने बताया कि उसने शव को गंगा में फेंक दिया. उसने कभी कहा कि एकता को मारकर जंगल में फेंक दिया है. जब पुलिस से सख्ती से पूछताछ की तो उसने बताया कि डीएम कंपाउंड में शव को गाड़ दिया है.

डीसीपी ने क्या कहा?

डीसीपी ईस्ट श्रवण कुमार ने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि घटना वाले दिन वो और एकता मिले थे. तब उसने एकता को बताया कि उसका तिलक हो गया है. इस बात से एकता नाराज़ हो गई और लड़ने लगी. गुस्से में उसने जोर का पंच मारा तो एकता बेहोश हो गई और फिर उसकी मौत हो गई. फिर उसके शव को आरोपी ने गाड़ दिया.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.