Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...

सीधी में बोलेरो ने बाइक सवारों को रौंदा, एक की मौके पर मौत दो घायल

सीधी। मध्य प्रदेश के सीधी जिले में आने वाले अमिलिया थाना क्षेत्र में शनिवार की देर रात को भीषण सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है, प्राप्त जानकारी के अनुसार तीन लोग अमलिया से हनुमना की तरफ जा रहे थे इस समय एक बोलेरो वाहन ने बाइक सवार तीनों लोगों को टक्कर मार दी और मौके से वाहन लेकर बोलेरो चालक फरार हो गया है,घटना की सूचना अमलिया पुलिस को मिली तो तुरंत पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अमलिया अस्पताल ले जाया गया।

 इस हादसे में राकेश नाम के व्यक्ति की घटना स्थल पर ही मौत हो गई है, वीरेंद्र द्विवेदी गंभीर रूप से घायल हुए हैं और पुष्पेंद्र कुमार को मामूली चोट आई है। पुलिस अभी इस पूरे मामले की जांच कर रही है मृतक के शव का पंचनामा तैयार किया गया और परिजनों को सूचना दे दी गई है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.