Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप चीनी के दाम बढ़ने की मुख्य वजह क्या है ? लोअर बर्थ के नीचे सामान पर किसका हक? योगी आदित्यनाथ सरकार ने 52 प्रमुख नेताओं को दी बुलेटप्रूफ जैकेट, कीमत 10 लाख रुपए.... सीएम योगी के साथ जापानी Gen-Z's....

शिवराज सिंह चौहान बोले-मेरी हर बहना की आमदनी अब एक लाख रुपये साल होगी

खंडवा। मेरी लाड़ली बहनाें आज दस तारीख है। खाते में रुपये आ गए कि नहीं आए..।भाजपा आ गई तो पैसे भी आ गए।कांग्रेस अगर आती तो गड़बड़ हो जाती है।भाजपा ने जो वादा किया है वो पूरा करेगी।अब लखपति बहना का सफर शुरू होगा।प्रदेश में मेरी हर बहना की आमदनी अब एक लाख रुपये साल होगी।

यह बात मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रविवार को खंडवा के संत सिंगाजी धाम में आभार कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कही।मुख्यमंत्री ने कहा कि बहनों को आंसू नहीं बहाने देंगे।दुखी नहीं होने देंगे।आपकी जिंदगी बदलना हमारे जीवन का उद्देश्य है।

उन्‍होंने कहा कि मेरी हर बहन की आमदनी दस हजार रुपये महीना आमदनी होनी चाहिए। वो हम करेंगे।स्व सहायता समूह का जाल बिछाकर ऐसा करेंगे कि सबकी आमदनी दस हजार रुपये महीना हो जाएगी।इस कदम को आगे बढ़ाना है।

मुख्यमंत्री ने संत सिंगाजी धाम में दर्शन के बाद मुख्यमंत्री ने यहां नर्मदा मैया की आरती भी उतारी। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने उपस्थित जन समूह को दोनों हाथ उठाकर लोकसभा चुनाव में प्रदेश की 29 लोकसभा सीटों पर भाजपा को जिताने का संकल्प दिलाया।

उन्होंने कहा कि आज तो मैं संत सिंगाजी महाराज के चरणों में आशीर्वाद प्राप्त करने आनंद की कामना करने आया हूं लेकिन एक संकल्प हम सबको करना है, विधानसभा तो जीत गए लेकिन अब लोकसभा चुनाव जीतकर मोदीजी को फिर से प्रधानमंत्री बनाना है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.