Breaking News in Hindi

स्वतंत्रता दिवस पर सिवनी में जोरदार बारिश के बीच पूरे जोश से दी तिरंगे काे सलामी

सिवनी: सिवनी स्टेडियम मैदान में 78वें स्वतंत्रता दिवस का मुख्य समारोह उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। राजस्व मंत्री और जिले के प्रभारी करण सिंह वर्मा ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी। हर्ष फायर के बाद तेज वर्षा में पूरे जोश के साथ जवानों ने परेड में मार्च पास्ट करते हुए तिरंगे को सलामी दी।

संस्कृति और विविधता की अनूठी झलक

देश प्रेम की भावना से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रमों में संस्कृति और विविधता की अनूठी झलक देखने को मिला। देश भक्ति के रंग में सजे कार्यक्रमों का बड़ी संख्या में नागरिकों व स्कूली विद्यार्थियों की सहभागिता रही। ध्वजारोहण के बाद प्रभारी मंत्री ने मुख्यमंत्री का जनता के नाम संदेश का वाचन कर हर्ष के प्रतीक गुब्बारे छोड़े।

हर्षाेल्लास से मनाया आजादी का पर्व

मुख्यालय समेत जिले में आजादी का पर्व स्वतंत्रता दिवस हर्षाेल्लास से मनाया गया। स्टेडियम मैदान में आयोजित मुख्य समारोह कार्यक्रम में पुलिस बैड की लयबध्द ध्वनि में प्लाटून कमांडर के नेतृत्व में विशेष सशस्त्र बल, जिला पुलिस बल, होमगार्ड, जेल, वन विभाग तथा महाविद्यालय स्कूलों के एनसीसी, स्काउट गाइड दलों द्वारा कदम-तालबध्द मनमोहक मार्चपास्ट प्रस्तुत किया।

दलों को शील्ड, प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया

प्रभारी मंत्री ने सभी प्लाटून कमांडर से परिचय प्राप्त किया गया। कार्यक्रम के अंत में अतिथियों ने परेड प्रस्तुतिकरण व सांस्कृतिक कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले दलों को शील्ड, प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

समारोह में पूर्व सांसद ढालसिंह बिसेन, विधायक दिनेश राय मुनमुन, नगर पालिका अध्यक्ष शफीक खान, भाजपा अध्यक्ष आलोक दुबे, पूर्व विधायक नरेश दिवाकर, अन्य जनप्रतिनिधियों के अलावा कलेक्टर संस्कृति जैन, पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार मेहता, जिला पंचायत सीईओ नवजीवन पंवार, पुलिस व प्रशासन के अधिकारी-कर्मचारी, नागरिकों की उपस्थिति रही।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले...