Breaking News in Hindi

होलिका दहन पर भद्रा का साया..! जानें रविवार को कब तक रहेगा भद्रकाल? देखें होलिका दहन का शुभ मुहूर्त

जबलपुर। देशभर में रंगों का त्यौहार होली, होलिका दहन के साथ शुरु होना है लेकिन होलिका दहन पर भद्रा का साया आ गया है। ज्योतिषाचार्यों की मानें तो 24 मार्च को होलिका दहन के दिन सुबह 9 बजकर 33 मिनट से रात 11 बजकर 13 मिनट तक भद्रकाल है और इस बीच होलिका दहन का मुहुर्त ही नहीं है।

जबलपुर के ज्योतिषाचार्य पण्डित वेदांती महाराज का कहना है कि होलिका दहन का शुभ मुहूर्त 24 मार्च को रात 11 बजकर 13 मिनट से लेकर रात 12 बजकर 22 मिनट तक ही रहेगा और लोग इसी शुभ मुहूर्त में विधिवत पूजन के बाद होलिका दहन करें।

बता दें कि जबलपुर में बड़ी धूमधाम से होलिका दहन और होली का त्यौहार मनाया जाता है और इसकी तैयार में शहर में सैकड़ों जगहों पर होलिका प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं… हांलांकि ज्योतिषाचार्यों के बताए शुभमुहूर्त के चलते, अब संस्कारधानी में होलिका दहन का उत्साह शाम की बजाय देर रात ही देखने को मिल पाएगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले...