Breaking News in Hindi

21वें फ्लोर पर दोस्त संग कर रहा था फोटोग्राफी… अचानक लगा दी छलांग; मिला सुसाइड नोट

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में एक नाबालिग लड़के ने 21वीं मंजिल से छलांग लगा दी. यह घटना शुक्रवार सुबह इंदिरापुरम इलाके के एटीएस एडवांटेज सोसायटी की है. सोसायटी की 21वीं मंजिल से गिरकर 17 वर्षीय नव खन्ना उर्फ कविष की मौत हो गई. वह 11वीं कक्षा का छात्र था. पुलिस को मृतक छात्र के पास एक सुसाइड नोट भी मिला है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है.

इस घटना को लेकर पुलिस ने बताया कि 17 वर्षीय कविष शुक्रवार सुबह अपने दोस्त से मिलने एटीएस सोसायटी के किसी फ्लैट में गया हुआ था. यहां पर साथ में उसने छत पर जाककर दोस्त के संग मोबाइल से कुछ फोटो और वीडियो बनाए. थोड़ी देर बाद उसका दोस्त किसी काम से छत से नीचे चला जाता है.

नीचे झांक कर देखा तो दोस्त के उड़े होश

इसी दौरान उसके दोस्त को नीचे गिरने की कुछ आवाज आती है. वह अपने फ्लैट से नीचे झांक कर देखता है तो उसका दोस्त कविष पड़ा हुआ था. यह देख कर उसके होश उड़ जाते हैं. 21वीं मंजिल से नाबालिग लड़के के नीचे गिरने पर परिजन व सोसायटी के लोग मौके पर इकट्ठा हो गए. पुलिस को सूचना देने के साथ ही उसे पास के शांति गोपाल हॉस्पिटल ले कर गए. जहां डॉक्टरों की टीम ने उसे मृत घोषित कर दिया.

शव के पास से मिला सुसाइड नोट

पुलिस ने बताया कि डॉक्टरों की टीम को नाबालिग युवक के शव के पास से सुसाइड नोट मिला है. वह सुसाइड नोट अब पुलिस के पास है. इस सुसाइड में लिखी गई बातों पर अब जांच की जा रही है. हालांकि, पुलिस ने अभी ये नहीं बताया कि सुसाइड नोट में क्या लिखा है. पुलिस का कहना है प्रथम दृष्टया में ये आत्महत्या का मामला है. पुलिस सुसाइड नोट में लिखी बातों समेत सभी एंगलों पर जांच करेगी.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले...