Breaking News in Hindi

टीम इंडिया में तीसरी बार हुआ इस खिलाड़ी का सेलेक्शन, क्या इंग्लैंड के खिलाफ खत्म होगा टेस्ट डेब्यू का इंतजार?

उस खिलाड़ी को टीम इंडिया में चुना तो जाता है पर खिलाया नहीं जाता. वो भारत की टेस्ट टीम का हिस्सा तो बनता है पर डेब्यू नहीं कर पाता. उसके साथ ऐसा पहले 2 बार हो चुका है. और अबकी बार ये तीसरा मौका है जब वो फिर से टीम में आया है. सवाल है क्या इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट में उसके डेब्यू का इंतजार खत्म हो पाएगा? हम बात कर रहे हैं बाएं हाथ के क्रिकेटर सौरभ कुमार की, जिन्हें रवींद्र जडेजा और केएल राहुल के दूसरे टेस्ट से बाहर होने के बाद सरफराज खान और वॉशिंगटन सुंदर के साथ टीम से जोड़ा गया है.

30 साल के सौरभ कुमार घरेलू क्रिकेट में यूपी की तरफ से खेलते हैं. टीम इंडिया में उनका तीसरी बार चुना जाना इस बात का सबूत है कि उनका मौजूदा फॉर्म कितना जबरदस्त है और उनके परफॉर्मेन्स में कितनी कंसिस्टेंसी है. वैसे इसकी ओर इशारा बाएं हाथ के ऑलराउंडर सौरभ कुमार के मौजूदा क्रिकेट के आंकड़े भी करते हैं.

सौरभ कुमार का शानदार करियर

सौरभ कुमार ने अब तक 68 फर्स्ट क्लास मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 2 शतक और 12 अर्धशतक के साथ 2061 रन बनाने के अलावा गेंद से 290 विकेट चटकाए हैं. उन्होंने 22 बार 5 विकेट और 8 बार 10 या उससे अधिक विकेट चटकाए हैं. एक पारी में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी का उनका रिकॉर्ड 64 रन पर 8 विकेट गिराने का है.

एक बार फिर से टीम में पर डेब्यू का क्या?

फर्स्ट क्लास क्रिकेट में अपने इसी प्रदर्शन के दम पर सौरभ कुमार ने एक बार फिर से टीम इंडिया में एंट्री ली है. भारतीय टीम के साथ उनका पहला जुड़ाव नेट बॉलर के तौर पर हुआ था. वहां छोड़े असर ने उनके लिए टीम इंडिया में अंदर आने के दरवाजे खोले. पहले श्रीलंका और बाांग्लादेश के खिलाफ टीम में लिया गया और अबकी बार इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट के लिए चुने गए हैं. लेकिन डेब्यू का मौका कब मिलेगा? ये सवाल पहेली बना है.

सौरभ कुमार ने 68 फर्स्ट क्लास मैच खेलने के अलावा 35 लिस्ट ए और 33 T20 मुकाबले भी खेले हैं. लिस्ट ए में उनके नाम 49 विकेटों के अलावा 314 रन बनाए हैं. वहीं T20 में सौरभ के 24 विकेट हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप चीनी के दाम बढ़ने की मुख्य वजह क्या है ? लोअर बर्थ के नीचे सामान पर किसका हक? योगी आदित्यनाथ सरकार ने 52 प्रमुख नेताओं को दी बुलेटप्रूफ जैकेट, कीमत 10 लाख रुपए....