Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
PM मोदी का 76वां जन्मदिन आज, बोले आशीर्वाद सेवा का संकल्प मजबूत करता है BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास

12वीं टाॅपर्स पर होगी पैसों की बारिश, मिलेगा ये इनाम

बिहार बोर्ड 12वीं परीक्षा 2024 में शामिल स्टूडेंट्स का इंतजार खत्म हो चुका है. परीक्षा समाप्त होने के बाद से ही छात्रों को रिजल्ट का इंतजार था. इस बार इंटरमीडिएट की परीक्षा में करीब 13 लाख स्टूडेंट्स शामिल हुए थे. परीक्षा का आयोजन राज्य भर में 1 फरवरी से 12 फरवरी तक किया गया था. नतीजे बीएसईबी के अध्यक्ष आनन्द किशोर घोषित करेंगे. परिणाम के साथ टाॅपर्स की लिस्ट भी जारी की जाएगी. आइए जानते हैं कि 12वीं टाॅपर्स को राज्य सरकार की ओर से क्या इनाम दिया जाएगा.

12वीं परीक्षा में तीनों स्ट्रीम में टाॅप करने वाले स्टूडेंट्स को राज्य सरकार की ओर से 1-1 लाख रुपए दिए जाते हैं. वहीं दूसरे स्थान पर आने वाले छात्रों को 75-75 हजार रुपए और तीसरे स्थान पर रहने वाले स्टूडेंट्स 50-50 हजार रुपए राज्य सरकार की ओर से दिए जाते हैं. वहीं टाॅपर्स लिस्ट में शामिल अन्य छात्रों को लैपटाॅप आदि देकर राज्य सरकार की ओर से सम्मानित किया जाता है.

पिछले साले किसने किया था टाॅप?

बिहार बोर्ड 12वीं में पिछले साल कुल 83.7 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए थे. इंटरमीडिएट साइंस स्ट्रीम से आयुषी नंदन ने 98.4 फीसदी नंबरों के साथ टाॅप किया था. वहीं कॉमर्स स्ट्रीम में से सौम्या और रजनीश कुमार पाठक ने 95 फीसदी नंबरों के साथ पहला स्थान प्राप्त किया था. आर्ट्स स्ट्रीम में मोहद्देसा ने 95 फीसदी नंबरों के साथ टाॅप किया था.

Bihar Board 12th Result 2024 कैसे करें चेक?

  • BSEB की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाएं.
  • यहां इंटर रिजल्ट 2024 या 12वीं रिजल्ट 2024 के लिंक पर क्लिक करें.
  • रोल कोड, रोल नंबर आदि मांगी गई जानकारी को दर्ज करें.
  • स्कोरकार्ड आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा.

बता दें कि अपने प्राप्त नंबरों से संतुष्ट नहीं होने वाले स्टूडेंट्स को बोर्ड स्क्रूटनी का मौका देगा. रिजल्ट घोषित करने के बाद बीएसईबी स्क्रूटनी का शेड्यूल जारी करेगा. मार्कशीट छात्रों को कुछ दिनों बाद उनके संबंधित स्कूलों से मिलेगा. वहीं जो छात्र दो से अधिक विषयों में फेल होंगे वह फिर से इंटरमीडिएट की परीक्षा में शामिल हो सकते हैं. इंटर का रिजल्ट घोषित करने के बाद बिहार बोर्ड जल्द ही मैट्रिक का भी परिणाम घोषित करेगा.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.