Breaking News in Hindi

खेत पर भाइयों के साथ खेल रही 6 साल की बच्ची के साथ युवक ने किया दुष्कर्म…

छतरपुर। मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में आने वाले भगवां थाना क्षेत्र में 6 साल की बच्ची के साथ 18 साल के युवक ने दुष्कर्म किया। बच्ची अपने भाइयों के साथ खेत पर खेल रही थी। बच्ची ने घर पहुंच कर परिजनों को इस पूरी घटना के बारे में जानकारी दी, जिसके बाद परिजन उसको लेकर थाने पहुंचे और मामले की शिकायत की है। परिजनों ने बताया है की बच्ची अपने दो भाइयों के साथ गांव के पास स्थित खेत पर खेल रही थी।

बच्ची का पिता मजदूरी करने गया था और मां घर का काम कर रही थी। गांव का ही एक युवक आया और बच्ची को अपने साथ जबरन खेत में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है। घटना के बाद बच्ची ने घर पहुंच कर अपनी मां को पूरी बात बताई।

बच्ची के माता-पिता बच्ची को लेकर थाने पहुंचे और मामले की शिकायत पुलिस से की, पुलिस ने बच्ची का जिला अस्पताल में परीक्षण कराया इसके बाद भगवां थाना पुलिस पूरे परिवार को मामला दर्ज कराने महिला थाने ले गई। क्योंकि भगवां थाना में एक भी महिला आरक्षक नहीं है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...