Breaking News in Hindi

दुनिया की कोई ताकत नहीं जो संविधान बदल दे… अमरोहा में BJP पर एक साथ गरजे राहुल-अखिलेश

उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम और समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव और कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी अमरोहा में एक मंच पर नजर आए हैं. दोनों ही नेताओं ने अपने-अपने भाषण में बीजेपी पर जमकर हमला बोला है. अखिलेश यादव ने फर्स्ट फेज की वोटिंग को लेकर कहा कि बीजेपी का यह पहले दिन का फ्लॉप शो रहा है. वहीं, राहुल गांधी ने कहा कि हमारी लड़ाई विचारधारा की लड़ाई है. एक तरफ इंडिया गठबंधन है तो दूसरी तरफ बीजेपी और आरएसएस है.

सबसे पहले अखिलेश यादव ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि पहले चरण के चुनाव में बीजेपी का फ्लाप शो दिखा गया है. उनकी झूठी कहानी कोई सुनना नहीं चाहता है. उनके घिसे-पिटे डायलॉग जनता के बीच चल नहीं रहे हैं. यूपी वाले जब स्वागत करते हैं तो बहुत अच्छे से करते हैं, लेकिन जब विदाई करते हैं तो ढोल-नगाड़े के साथ करते हैं.

‘हम जब सरकार में थे तब किसानों का कर्ज माफ किया था’

वहीं, राहुल गांधी ने कहा कि बीजेपी के लोग कह रहे हैं कि वो संविधान को बदल देंगे, मैं कहना चाहता हूं दुनिया में कोई ताकत नहीं जो भारत का संविधान बदल सके. पीएम मोदी ने देश के अरबपतियों का 16 लाख करोड़ रुपए माफ किया है, हमने किसानों का कर्ज माफ किया था. 16 लाख करोड़ इतना पैसा होता है जिसमे हम 25 बार किसानों का कर्ज माफ कर सकते हैं. देश के कुछ अरबपति चीन का माल भारत में बेचते हैं.

महालक्ष्मी योजना का भी किया जिक्र

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने कहा, इंडिया गठबंधन उतना पैसा देश के गरीबों को देने जा रही है जितना पैसा मोदी जी ने देश के कुछ अरबपतियों को दी है. जो हम करने जा रहे हैं वो दुनिया के किसी सरकार ने सोचा नहीं है. देश में अगर अमीर अरबपतियों का कर्जा माफ होगा तो इन गरीबों का भी होगा. हमारी सरकार आती है तो हम महालक्ष्मी योजना में देश के गरीब परिवारों लिस्ट बनाएंगे और हर परिवार में से एक महिला को हर साल उसके बैंक में 1 लाख रुपए कांग्रेस पार्टी डालेगी.

राहुल बोले- अग्निवीर योजना को फाड़ कर फेंक देंगे

वहीं, नौकरियों का जिक्र करते हुए राहुल गांधी ने कहा, देश में मौजूदा वक्त में 30 साल सरकारी नौकरियां खाली हैं. सरकार आने पर हम इसके लिए भर्ती शुरू करेंगे. अग्निवीर योजना को फाड़ कर फेंक देंगे. पेपल लीक करने वालों को कड़ी से कड़ी सजा दी जाएगी. पहली नौकरी पक्की योजना के तहत देश के सभी ग्रेजुएट को अप्रेंटिसशिप का अधिकार दिया जाएगा.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप चीनी के दाम बढ़ने की मुख्य वजह क्या है ? लोअर बर्थ के नीचे सामान पर किसका हक? योगी आदित्यनाथ सरकार ने 52 प्रमुख नेताओं को दी बुलेटप्रूफ जैकेट, कीमत 10 लाख रुपए....