Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
PM मोदी का 76वां जन्मदिन आज, बोले आशीर्वाद सेवा का संकल्प मजबूत करता है BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास

दमोह से जबलपुर आ रही बस ट्रैक्टर – ट्रॉली में घुसी, 20 से ज्यादा लोग घायल

दमोह। मध्य प्रदेश के दमोह से जबलपुर आ रही बस मंगलवार की रात को आगे जा रही ट्रैक्टर ट्रॉली से टकरा गई, इस हादसे में 20 से ज्यादा यात्री घायल हो गए हैं। सभी को जबलपुर जिले के अलग-अलग अस्पताल में भर्ती कराया गया है, बस की टक्कर से ट्रैक्टर ट्रॉली सड़क से उतरकर पलट गई थी, यह घटना झगरा गांव के पास की है। आपको बता दें कि बेलखाड़ू थाना पुलिस तत्काल सूचना पर मौके पर पहुंच गई थी। स्थानीय लोग जब तक घायलों को अस्पताल लेकर निकल चुके थे।

पुलिस ने बस को जब्त कर लिया है ड्राइवर का फिलहाल पता नहीं चल सका है। बताया जा रहा है कि बस में 25 यात्री सवार थे ट्रैक्टर ट्रॉली में मक्के का कचरा भरा हुआ था ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से उसके ड्राइवर को भी गंभीर चोट आई है और उसे भी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है, हादसे के बाद जबलपुर दमोह रोड़ पर जाम लग गया, ट्रैक्टर परियट के रहने वाले राम नंदन का है जिसे छोटू नाम का ड्राइवर चला रहा था।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.