Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...

श्वान को पत्थर मारने पर दलित युवक की लकड़ी से पिटाई

रतलाम, जावरा। श्वान को पत्थर मारने की बात पर ग्राम भूतेड़ा में दो लोगों द्वारा दलित युवक की लकड़ी से पिटाई करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने फरियादी 25 वर्षीय जितेंद्र पुत्र रुग्गाजी निवासी ग्राम भूतेड़ा की रिपोर्ट पर दो आरोपितों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है।

पुलिस को जितेंद्र ने बताया कि वह 27 अगस्त की दोपहर करीब दो बजे भूतेड़ा स्थित गोशाला के पास लघुशंका के लिए जा रहा था। वहां एक श्वान उसे काटने आया तो जमीन से पत्थर उठाकर श्वान को मारा।

मना करने पर आरोपितों ने उसे लकड़ी से मारा और मारते-मारते गांव में ले जाकर जाति सूचक शब्दों से अपमानित भी किया। चोट लगाने से ज्यादा दर्द होने के कारण वह उसे दिन रिपोर्ट नहीं कर पाया था। बाद में उसने अपने भाई दिनेश व गांव के अन्य लोगों को घटना की जानकारी दी और बुधवार को थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.