Breaking News in Hindi

अमोदा में शराब पीने से महिला सहित दो की मौत

जांजगीर-चांपा। शराब पीने से ग्राम अमोदा में एक महिला और एक पुरुष की मौत हो गई। पीएम के लिए उन्हें जिला अस्पताल जांजगीर लाया गया है

जानकारी के अनुसार नवागढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम अमोदा में बाराद्वार निवासी किरण कुमार सूर्यवँशी (30) अपनी पत्नी को लेकर साले के घर रक्षाबंधन त्योहार मनाने आया था। रात 8 बजे उसने गांव में ही किसी के घर से कच्ची महुआ शराब खरीदी और पड़ोस की महिला ललिता सूर्यवंशी (50) पति रथराम सूर्यवंशी के साथ शराब पी।

शराब पीते ही दोनो की तबियत बिगड़ने लगी । स्वजन उन्हें आनन फानन में जिला अस्पताल लाए जहां डॉक्टरों ने दोनो को मृत घोषित कर दिया। पीएम से स्पष्ट होगा कि शराब जहरीली थी या उसमे किसी ने कुछ मिलाया था। बहरहाल इस घटना के बाद फिर से जिले में अवैध शराब बिक्री पर रोक नही लगने को आबकारी व पुलिस विभाग की नाकामी मानी जा रही है।

पुलिस मर्ग कायम कर दोनो मौत के मामले की विवेचना में जुटी है। अमोदा के सरपंच एस के लहमोर ने बताया कि घटना गुरुवार की रात लगभग 8 बजे की है। शराब की खरीदी गांव के ही किसी व्यक्ति से की गई थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप